
Grow Poppy Plants At Home : Illegal Poppy Plant In Home Garden
नोहर/हनुमानगढ़.
क्षेत्र में नशा लगातार पांव पसार रहा है। ऐसे में नशे के सौदागर भी नए-नए तरीकों से इस अवैध धंधे से काली कमाई जुटाने में लगे हुए हैं। नशाखोरों के बुलंद हौंसलों की बानगी देखिए की एक जने ने अपने घर के अहाते में ही अफीम के पौधे ( Illegal Poppy Plant ) उगाने शुरू कर दिए।
दलबल सहित घर पर हुई छापेमारी ( Hanumangarh News )
रविवार शाम को पुलिस ( Hanumangarh Police ) ने मकान पर छापेमारी कर करीब अफीम के 2० पौधे बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुखबीर कि सूचना पर पुलिस ने रविवार शाम को कस्बे के वार्ड नंबर 2 साहवा बाइपास स्थित सोनू सिंह राजपूत पुत्र भवानी सिंह राजपूत के घर पर छापेमारी की। मौके पर पुलिस ने घर के अहाते में सब्जी के पौधों के बीच में अफीम के पौधे पाए। आरोपी ने प्रतिबंधित अफीम के पौधों को छिपाने के लिए उनके आगे पराली के ढ़ेर लगा रखे थे। रविवार शाम को थाना प्रभारी सतवीर मीणा ने राजपत्रित अधिकारी बीसीएमओ डॉ.प्रदीप कड़वासरा की मौजूदगी में दलबल सहित घर पर छापेमारी कर प्रतिबंधित अफीम के सभी पौधे जब्त कर लिए।
घर के सभी लोग गायब मिले
थाना प्रभारी सतवीर मीणा ने बताया कि आरोपी सोनू राजपूत सहित घर के सभी लोग गायब मिले। आरोपी सोनू सिंह राजपूत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच खुईयां थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद कड़वासरा कर रहे हैं।
( प्रतीकात्मक तस्वीर )
यह भी पढ़ें...
Published on:
09 Mar 2020 05:08 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
