4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किन्नर बनकर चंदा उगाहते युवक को किन्नरों ने पकड़ा

किन्नर बनकर चंदा उगाहते युवक को किन्नरों ने पकड़ा अधिकारों पर अतिक्रमण का विवाद पहुुंचा थाने...

less than 1 minute read
Google source verification
hmh

hmh

हनुमानगढ़./नोहर. युवक को औरतों के कपड़े पहन नाच-गाकर बधाई मांगने की लत क्या पड़ी कि इस पर किन्नर समाज रुष्ट हो गया। मामला पुलिस तक जा पहुंचा। नोहर पुलिस थाने में सोमवार सुबह किन्नर समाज के लोगों ने परिवाद पेश कर एक युवक पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार तहसील के गांव कानसर निवासी बद्रीप्रसाद जाट (2६) को बचपन से नाचने-गाने व जागरण में जाने का शौक था। बाद में उसने औरतों के कपड़े पहनकर नाचना-गाना शुरू कर दिया।

किन्नरों की तरह रेलगाड़ी में यात्रियों से रुपए उगाहना, उत्सवों में नाचकर बधाई लेना भी प्रारंभ कर दिया। स्थानीय किन्नर समाज ने इस पर आपत्ति जताते हुए युवक को समझाया। मगर वह नहीं माना तथा अपना काम जारी रखा। युवक की हरकतों से परेशान किन्नर समाज ने उस पर नजर रखनी शुरू कर दी। सोमवार को गांव गोरखाना के शादी समारोह में बधाई मांगते हुए युवक को किन्नर समाज के लोगों ने पकड़ लिया। मामला बढ़ा तो युवक को लेकर सभी पुलिस थाने पहुंच गए।


किन्नर समाज की क्षेत्रीय प्रधान पूर्व पार्षद रेखा के नेतृत्व में किन्नरों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पूर्व पार्षद रेखा ने बताया कि युवक थाने पहुंचने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उल्टा उन्हें देख लेने व नुकसान पहुंचाने की धमकियां देता रहा। वह लोगों से बधाई व चंदा मांगकर उनके अधिकारों पर अतिक्रमण कर रहा है। आखिरकार युवक के परिजनों की समझाइश पर पुलिस ने चेतावनी देते हुए युवक को छोड़ दिया।(नसं.)