
Hanumangarh News : भारतीय जनता पार्टी ने जिले के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता जिला कार्यालय में उपस्थित हुए और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया।
टाउन देहात मंडल अध्यक्ष पद पर जसपाल सिंह, टाउन नगर मंडल अध्यक्ष पद पर नितिन बंसल, नोरंगदेसर मंडल अध्यक्ष पद पर लूणाराम पुनिया, जंक्शन देहात मंडल अध्यक्ष पद पर बलराज मान, जंक्शन नगर मंडल अध्यक्ष पद पर प्रकाश तंवर, रावतसर देहात मंडल अध्यक्ष पद पर विनोद पथलनिया, पीलीबंगा देहात नथुराम बगडिया, मिर्जेवाला मेर गिरधारी लाल टॉक, टिब्बी इन्द्र सैन चाहर, नगराना काशीराम, संगरिया देहात रमन दीप सिंह, संगरिया नगर पारस मिढ्ढा, फेफाना ओमप्रकाश, खुईयां ओमप्रकाश, पल्लू में मुकेश कुमार, नोहर देहात में राकेश पूनिया, नोहर नगर में अभिषेक पारीक, छानी बड़ी में सत्य प्रकाश चाहर, डूगराना अर्जुन साहू, गोगामेड़ी में गीता कंवर, भादरा नगर में हरि प्रकाश शर्मा को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जिले में भाजपा के 26 मंडल अध्यक्ष हैं, इनमें से 21 की नियुक्ति की गई है। शेष पांच पर भी जल्द ही निर्णय होने की उम्मीद है। जंक्शन नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर सहित मात्र तीन मंडल अध्यक्षों को रिपीट किया गया है, शेष सभी नए बनाए गए हैं।
भाजपा ने मंडल प्रतिनिधियों की भी नियुक्ति की है। इसमें भादरा नगर में नंदलाल सैनी, गोगामेड़ी में दीपचंद बेनीवाल, छानबड़ी में छोटूराम छिंपा, नोहर नगर में ओमप्रकाश लालवानी, नोहर देहात कुलदीप कुमार सहू, पल्लू में विनोद जाखड़, खुईयां में अंजनी शर्मा, फेफाना में कृष्ण छिम्पा, हनुमानगढ़ टाउन नगर में मुरलीधर सोनी, टाउन देहात में महेंद्र सिंह राठौड़, जंक्शन नगर में अरूण खिलेरी, जंक्शन देहात में महीराम चालिया, नोरंगदेसर में ताराचंद सिंह, संगरिया नगर में अर्जुन देव, संगरिया देहात में सुरेंद्र कुमार जाखड़, नगराना में रामसिंह चहल, टिब्बी में उत्तम सिंह, मिर्जावेाली मेर में जगदीश कस्वां, रावतसर देहात में राम प्रताप चोटिया को नियुक्त किया गया है।
भाजपा की केन्द्र सरकार के नेतृत्व में भले ही महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में आरक्षण के लिए विधेयक पास हो गया हो लेकिन जिले में महिलाओं को मंडल अध्यक्ष के रूप में मौका नहीं मिला है। 21 मंडल अध्यक्षों में से महज एक मंडल अध्यक्ष महिला प्रतिनिधि को बनाया गया है। गोगामेड़ी में गीता कंवर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
Updated on:
19 Jan 2025 02:22 pm
Published on:
19 Jan 2025 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
