
हनुमानगढ़ जिले में तेज गर्मी को देखते हुए कलक्टर ने बदला स्कूलों का समय
हनुमानगढ़. जिले में भीषण गर्मी का असर जारी है। बुधवार को लू की लपटें चलने से आमजन बेहाल नजर आए। घर-बाहर शीतल पेय पदार्थों से प्यास बुझाई। हीट वेव को देखते हुए जिला कलक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव का निर्णय किया है। इस संबंध में कलक्टर कानाराम ने बुधवार को आदेश जारी किए। इसमें कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात से साढ़े ग्यारह बजे तक कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को इस आदेश की पालना करवाने को लेकर पाबंद किया गया है।
Published on:
08 May 2024 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
