8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से निकले मानसिक रूप से परेशान युवक को पुलिस ने मिलाया मां-बाप से

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. परिवार से बिछुड़े युवक को जंक्शन थाना पुलिस ने परिजनों से मिलाया। जब परिजन थाने में युवक से मिले तो सब भावुक हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 27 Nov 2020, 10:13 AM IST

घर से निकले मानसिक रूप से परेशान युवक को पुलिस ने मिलाया मां-बाप से

घर से निकले मानसिक रूप से परेशान युवक को पुलिस ने मिलाया मां-बाप से

घर से निकले मानसिक रूप से परेशान युवक को पुलिस ने मिलाया मां-बाप से
- पुलिस ने कराया बिछड़े युवक का परिजनों से मिलाप
- जंक्शन थाने में बेटे से मिलकर भावुक हुए माता-पिता व परिजन
हनुमानगढ़. परिवार से बिछुड़े युवक को जंक्शन थाना पुलिस ने परिजनों से मिलाया। जब परिजन थाने में युवक से मिले तो सब भावुक हो गए। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि चार-पांच दिन पहले जम्मू कश्मीर निवासी एजाज अहमद घर से बिना बताए कहीं निकल गया था। परिजनों ने उससे मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया तो बताया कि वह अजमेर दरगाह जा रहा है। परिजनों को पता चला कि मोबाइल फोन पर सम्पर्क के दौरान एजाज हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड पर था। इसलिए तत्काल जंक्शन थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को एजाज अहमद जंक्शन बस स्टैंड पर मिल गया। पुलिस उसे अपने साथ ले आई तथा परिजनों को सूचित किया। वे गुरुवार सुबह हनुमानगढ़ पहुंचे। जंक्शन थाने में एजाज को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। इसके बाद युवक को लेकर जम्मू कश्मीर रवाना हो गए। थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि युवक दिमागी रूप से परेशान था। पूछताछ की तो पूरी बात नहीं बता पा रहा था। एएसआई मघर सिंह, शम्भूदयाल स्वामी, कांस्टेबल महिपाल आदि ने युवक को सकुशल पहुंचाने में सहयोग किया।