8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल व मैरिज पैलेस संचालकों को देनी होगी ये जानकारी

हनुमानगढ़. राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना की गाइडलाइन की पालना करवाई जा सके। इसके लिए बुधवार को जिला कलक्टर ने होटल व मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 25 Nov 2020, 10:47 PM IST

होटल व मैरिज पैलेस संचालकों को देनी होगी ये जानकारी

होटल व मैरिज पैलेस संचालकों को देनी होगी ये जानकारी

हनुमानगढ़. राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना की गाइडलाइन की पालना करवाई जा सके। इसके लिए बुधवार को जिला कलक्टर ने होटल व मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक ली। इसमें जिला कलक्टर ने साफ तौर पर कहा कि विवाह में सौ से अधिक मेहमान शामिल नहीं होने चाहिए। शादी में शामिल होने वाले मेहमान का रिकार्ड भी संचालकों को रखना होगा। इसके अलावा शादी समारोह में आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध रहेगा। संचालकों को बुंकिंग करने के पश्चात उपखंड कार्यालय को सूचित कर रसीद प्राप्त करनी होगी। विवाह स्थल में आने वाले सभी मेहमानों के मास्क लगें हों और उनके हाथ सैनिटाइज करने भी व्यवस्था करना होगी।


टीसी मांगी तो मांगे 90 हजार, लगाया आरोप
हनुमानगढ़. भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्यों ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज को ज्ञापन सौंपकर निजी विद्यालय के संचालक से बच्चों की टीसी दिलवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि राजकुमार पुत्र रामदास निवासी सुरेशिया है। राजकुमार के दो पुत्र राजवीर जो कक्षा 10 एवं हर्ष कक्षा 10 में सत्र 2019-20 में निजी विद्यालय में अध्ययनरत थे। राजकुमार ने जब अपने दोनों बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाकर अध्ययन करवाने के लिए स्कूल संचालक से अपने दोनों बच्चों की टीसी प्रमाण-पत्र मांगा तो इस पर स्कूल की ओर से 90,000 रूपए फीस मांगी गई है। ज्ञापन के माध्यम से स्कूल संचालक के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की गई। इस मौके पर वेद मक्कासर, आमिर खान, राजकुमार, राजवीर राजपूत, हैप्पी सिंह आदि मौजूद रहे।