8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात दिसंबर तक पीएम फसल बीमा योजना की मिलेगी जानकारी

सात दिसंबर तक पीएम फसल बीमा योजना की मिलेगी जानकारी पांच फसल सरसों, तारामीरा, गेहूं, चना एवं जौं फसल बीमा के लिए अधिसूचित हनुमानगढ़. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को कृषि उपनिदेशक परिसर से जिले की सभी तहसीलों की ग्राम पचायतों में रथ रवाना किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 29 Nov 2020, 9:08 PM IST

सात दिसंबर तक पीएम फसल बीमा योजना की मिलेगी जानकारी

सात दिसंबर तक पीएम फसल बीमा योजना की मिलेगी जानकारी


सात दिसंबर तक पीएम फसल बीमा योजना की मिलेगी जानकारी
पांच फसल सरसों, तारामीरा, गेहूं, चना एवं जौं फसल बीमा के लिए अधिसूचित

हनुमानगढ़. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को कृषि उपनिदेशक परिसर से जिले की सभी तहसीलों की ग्राम पचायतों में रथ रवाना किया गया। गांव-गांव में जाकर फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार कर कृषकों को जागरूक किया जाएगा। कृषि उपनिदेशक दानाराम गोदारा, कृषि उपन्दिेशक आत्मा जयनारायण बैनीवाल व अग्रणी बैंक हनुमानगढ़ के प्रबंधक बाबूलाल मीणा ने रथ को हरी झंडी दिखाई। उपनिदेशक दानाराम जी गोदारा ने बताया की फसल बीमा प्रचार-प्रसार रथ 7 दिसम्बर 2020 तक जिले की समस्त तहसीलों की सभी ग्राम पचायतो में पहुंचेगा। फसल बीमा से बाहर होने की अंतिम तिथि 8 दिसम्बर, ऋणी कृषको द्वारा बीमित फसल में परिवर्तन की सूचना के लिए 13 दिसम्बर एव ऋणी एंड गैर ऋणी कृषकों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है जिले में रबी सीजन के लिए पांच फसल सरसों, तारामीरा, गेहूं, चना एवं जो फसल बीमा के लिए अधिसूचित की गई है। जिनकी कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि सरसों 269.89 (बीमित राशि 17913) तारामीरा 69.16(बीमित राशि 4611), गेहंू 304.56 (बीमित राशि 20304.25) चना 138. 36 (बीमित राशि 9174.25) एवं जौं 205.95 (बीमित राशि 13730) रुपए प्रति बीघा है । किसान बीमा कम्पनी प्रतिनिधि व टोल फ्री 1800116515 पर भी सम्पर्क कर जानकारी ले सकते हैं। इस मौके पर आत्मा के कृषि अधिकारी साहबराम गोदारा, कृषि अधिकारी बलकरण, कृषि पर्यवेक्षक जगदीश दूधवाल, सूचना सहायक रामदेव व बीमा कम्पनी के जिला प्रबंधक राजेश सिहाग, जिला समन्वयक विनोद जांदू, तहसील प्रभारी दौलतराम व कपिल योगी मौजूद रहे।
*******************************