8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहर का किया निरीक्षण, छीजत बढऩे पर जताया रोष

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. किसान संगठन के प्रतिनिधियों की ओर से शनिवार को हनुमानगढ़ जोड़किया हैड से लोहगढ़ हैड तक निरीक्षण करते हुए हो रहे पानी की हो रही छीजत का अवलोकन किया गया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 23 Apr 2022, 8:31 PM IST

नहर का किया निरीक्षण, छीजत बढऩे पर जताया रोष

नहर का किया निरीक्षण, छीजत बढऩे पर जताया रोष

नहर का किया निरीक्षण, छीजत बढऩे पर जताया रोष

हनुमानगढ़. किसान संगठन के प्रतिनिधियों की ओर से शनिवार को हनुमानगढ़ जोड़किया हैड से लोहगढ़ हैड तक निरीक्षण करते हुए हो रहे पानी की हो रही छीजत का अवलोकन किया गया। किसान प्रतिनिधियों ने जब जोड़किया हैड का निरीक्षण किया तो पानी में गंदगी की मात्रा अधिक होने के कारण किसानों में रोष पैदा हो गया। किसान प्रतिनिधि रायसिंह जाखड़ ने बताया कि पानी में भारी मात्रा में गंदगी होने के कारण आमजन को प्रदूषित पानी पीने को मिलता है। इस कारण जिले में कैंसर के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। उन्होने कहा कि नहर बंदी होने के बावजूद नहरों की साफ सफाई का कार्य तक नहीं करवाया गया। आमजन यह प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। उक्त निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पेयजल और सिंचाई पानी सही मात्रा में उपलब्ध करवाना है। आईजीएनपी के रीलाइनिंग के कार्य हो रहे हैं। भाखड़ा को पानी नही मिल रहा। 1200 क्यूसेक पानी रिकमंड होने के बावजूद भी किसानों को सिंचाई पानी में भारी लॉस हो रहा है। निरीक्षण के दौरान जल उपयोक्ता संगम के राजेन्द्र कुमार व जिला परिषद डायरेक्टर मनीष मक्कासर ने बताया कि मोडिय़ा नहर में रेत के बंधे होने के कारण 60 क्यूसेक पानी का नुकसान हो रहा है। रणजीत सिंह राजू ने बताया कि लगभग 70 दिनों से नहरों की बंधी चल रही है और राजस्थन फीडर, गंगनहर में कार्य चल रहा है। शनिवार को भाखड़ा प्रणाली का निरीक्षण करने पर पता चला कि गंदगी के कारण पेयजल का पानी रोक रखा है जो आमजन के घरों में पीने के लिए जाएगा। किसानों ने मांग की है कि प्रशासन व विभाग को जागरूक होकर जांच कर इस लॉस को कम से कम 50 से 60 क्यूसेक करना चाहिए। इस मौके पर रायसिंह जाखड, इन्द्रजीत, मदन कुमार, अध्यक्ष प्रगट सिंह आदि मौजूद रहे।

दो को करेंगे संवाद
हनुमानगढ़. आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रभारी विनय मिश्रा दो मई को पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए हनुमानगढ़ पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं से संवाद के साथ ही स्थानीय स्तर की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार कर आम आदमी की समस्या के लिए गहलोत सरकार के सामने आंदोलन शुरू करेंगे। राजस्थान में सबसे महंगी बिजली,भ्रष्टाचार की ज्वलंत समस्या,कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा,पेट्रोल डीजल पर अन्य राज्यों से अतिरिक्त वैट तथा अभावग्रस्त राजस्थान में पानी की विकट समस्या को लेकर आंदोलन चलाने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रोडमैप तैयार करेंगे।साथ ही पार्टी के साथ जुडऩे वाले नए लोगों से भी संवाद करेंगे।संवाद कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में बैठकों का दौर जारी है। शनिवार को रावतसर में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निवर्तमान जिला सचिव दुन्नीराम लूना, ज्योति प्रकाश, ज्ञानसिंह सोलकर, भूपराम धानक, रामचंद्र, सरजीत सिंह, ईश्वर राम, कबीर ढोली, संदीप सोनी, हेतराम, रामचंद्र, मनोज सोनी, सार्दुल लूना, महेंद्र बोहित, संतलाल ,अजय वाल्मीकि शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल ने की।