8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द स्वागत कक्ष शुरू करने व सुरक्षा सखी का गठन करने का निर्देश, एसपी ने ली क्राइम बैठक

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. एसपी प्रीति जैन ने एसपी कार्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को अपराध पर लगाम लगाने को कहा। एसपी ने अपराध और अनुसंधान कार्यों की समीक्षा भी की। थानों में वर्षों से लंबित मामलों पर जल्द निपटारा करने की बात कही।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 24 Jun 2021, 7:30 AM IST

जल्द स्वागत कक्ष शुरू करने व सुरक्षा सखी का गठन करने का निर्देश, एसपी  ने ली क्राइम बैठक

जल्द स्वागत कक्ष शुरू करने व सुरक्षा सखी का गठन करने का निर्देश, एसपी ने ली क्राइम बैठक

जल्द स्वागत कक्ष शुरू करने व सुरक्षा सखी का गठन करने का निर्देश, एसपी ने ली क्राइम बैठक

हनुमानगढ़. एसपी प्रीति जैन ने बुधवार को एसपी कार्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को अपराध पर लगाम लगाने को कहा। एसपी ने अपराध और अनुसंधान कार्यों की समीक्षा भी की। थानों में वर्षों से लंबित मामलों पर जल्द निपटारा करने की बात कही। आने वाले समय में पुलिस थानों में जल्द से जल्द स्वागत कक्ष प्रारंभ करने, पुलिस का बालिकाओं व महिलाओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए सुरक्षा सखी का गठन कर उनकी मीटिंग आयोजित करने के संबंध में निर्देशित किया। बैठक में हनुमानगढ़ एएसपी जस्साराम बोस, नोहर एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा, रावतसर डीएसपी रणवीर मीणा, सीओ एससीएसटी सेल देवानंद, नोहर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह नरुका आदि मौजूद रहे। पेडिंग फाइलों का निस्तारण निर्धारित अवधि में करने को लेकर थाना प्रभारियों को पाबंद किया। साथ ही अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्ती दल को चाक-चौबंद रहने की बात कही। नोहर खंड के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने से पहले एसपी हनुमानगढ़ खंड के अधिकारियों की बैठक भी ले चुकी हैं।