8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांगलिक कार्यक्रम के लिए एकत्रित होने वालों पर जुर्माना, चुनावी सभा में जुट रही भीड़

- कोरोना के मामले में यह कैसा दोहरा चरित्र - धारा 144 की खुलेआम उड़ रही धज्जियां
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Manoj Goyal

•

Updated: 28 Nov 2020, 8:33 AM IST

election_in_rajasthan.jpg

संगरिया (हनुमानगढ़). कोरोना को लेकर पूरे देश में वापिस चेतावनी जारी कर सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है, प्रशासन द्वारा निरंतर मास्क के उपयोग की बात कही जा रही है, मांगलिक कार्यक्रमों में निर्धारित संख्या से अधिक होने पर जुर्माना लगाया जा रहा है, विद्यालय कोचिंग बंद है परंतु पूर्व में ग्राम पंचायत चुनाव हो या वर्तमान के पंचायत समिति चुनाव सभी में एकत्रित हो रही भीड़ प्रशासन का विपरीत चेहरा प्रकट कर रही है।

पांच माह के लम्बे इंतजार के बाद देवउठनी एकादशी से प्रारंभ हुए विवाह आयोजन के शुरू होते ही प्रशासन द्वारा कारोना अल्र्ट के तहत शामिल होने वालों की संख्या पर एक सौ की सीमा तय कर दी। एकाएक बढ़ी हलचल में विवाह के लिए उपखण्ड कार्यालय में सूचना देना अनिवार्य करने के साथ-साथ, वीडियोग्राफी करवाना, मेहमानों की सूची संधारण करना, सोशल डिस्टेंस-मास्क पालना के फरमान सुना दिए गए।

मांगलिक कार्य करने वालों के लिए इसका असर कितना परेशानी वाला रहा होगा। इसका अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि 23 से 26 नवम्बर की चार दिन की अवधि में 96 परिवारों ने अपने विवाह कार्यक्रम की सूचना एसडीएम कार्यालय को भिजवाई।

नजदीक के क्षेत्र में विवाह में संख्या अधिक होने पर 25-25 हजार जुर्माने के समाचार ने सभी का रंग फीका कर दिया व आयोजनकर्ता को खुशी के स्थान पर भय के माहौल में ला दिया। इसके साथ ही जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 लगाकर पांच से अधिक लोगों के एक स्थान पर एकत्रित होने पर रोक लगा दी। परंतु इतना सब होने के बावजूद पिछले माह सम्पन्न हुए ग्राम पंचायत चुनाव व वर्तमान में जारी पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में नियमित तौर पर रैलियों का आयोजन हो रहा है, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

रैलियों में विधायक, सांसद, मंत्री, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद सहित नेता हिस्सा ले रहे है परंतु कोरोना की सावधानी को लेकर सब मौन है। प्रशासन द्वारा जुर्माने की होने वाली कार्रवाई सिर्फ आमजन पर या मांगलिक आयोजन के लिए ही है। चुनाव प्रचार के लिए जुट रही भीड़ पर प्रशासन मौन है।(नसं.)

फील्ड का करेंगे निरीक्षण
संगरिया के उपखण्ड अधिकारी रमेश देव के अनुसार अभी अभी कार्यभार ग्रहण किया है। कोरोना के लिए लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक लिखित में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शुक्रवार को फिल्ड निरीक्षण किया जाएगा। नियमों की पालना नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।