आवंटित राशि पर नजर
हनुमानगढ़ जिले को पांच विधानसभा क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इसमें विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत वर्ष २०२०-२१ के लिए जिले के पांचों विधायकों को 11 करोड़ २५ लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। इसमें हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार ने ३२ लाख, पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची ने ३४ लाख ४३ हजार, संगरिया विधायक गुरदीप सिंह शाहपीनी ने ३५ लाख ६५ हजार, नोहर विधायक अमित चाचाण ने ३७ लाख व भादरा विधायक बलवान पूनियां ने ३६ लाख ६५ हजार रुपए की अनुशंषा जारी कर दी है।