8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खंगाले मेडिकल व किरयाना स्टोर

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. नशे पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत शहर के मेडिकल स्टोर व किरयाना स्टोर जांचे गए। पुलिस व औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने खुंजा, आईटीआई बस्ती, अम्बेडकर चौक व सूरतगढ़ रोड पर दुकानों की जांच की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 25 Nov 2020, 10:31 AM IST

नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खंगाले मेडिकल व किरयाना स्टोर

नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खंगाले मेडिकल व किरयाना स्टोर

नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खंगाले मेडिकल व किरयाना स्टोर
- पुलिस व औषधि विभाग की टीम ने जांचे मेडिकल व किरयाना स्टोर
- नशे पर लगाम को लेकर ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रयास
हनुमानगढ़. नशे पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत शहर के मेडिकल स्टोर व किरयाना स्टोर जांचे गए। पुलिस व औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने खुंजा, आईटीआई बस्ती, अम्बेडकर चौक व सूरतगढ़ रोड पर दुकानों की जांच की। साथ ही इन क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर पर उनके लाइसेंस जांचे गए। दवा बिक्री सहित अन्य रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। निरीक्षण दल में जंक्शन थाने के एएसआई शम्भूदयाल स्वामी, हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई, कांस्टेबल नायब सिंह तथा ड्रग इंस्पेक्टर अमनदीप कौर शामिल रहे। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नशे से दूरी, इससे बचने को लेकर समझाइश करने तथा नशा बेचने वालों पर कार्यवाही के लिए प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ही प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसके तहत विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं।
नशीली दवा तस्करी के आरोपी को भेजा जेल
हनुमानगढ़. नशीली दवा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवक को मंगलवार को टाउन पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। इससे पहले आरोपी आबिद उर्फ सलीम उर्फ आदिल (24) पुत्र रसीद अहमद निवासी रोडावाली ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने वालों को घर से नशीली गोलियां व सिरप बेचता था। उसने शीशियां व टेबलेट गांव दौलतपुरा निवासी विनोद बेनीवाल से खरीदी थी। अब पुलिस ने आरोपी के खुलासे के बाद नशीली दवाएं बेचने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गौरतलब है कि जंक्शन पुलिस ने 21 नवम्बर की रात रोडावाली से आबिद उर्फ सलीम को नशीली दवा सहित गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से नशीली दवा की 13 शीशियां व नशे में प्रयुक्त होने वाली टेबलेट के 250 पत्तों में भरी 2500 नशीली टेबलेट जब्त की। इसकी जांच टाउन थाना प्रभारी को सौंपी गई।