8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांवों में सियासी हलचल, जिला परिषद चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. गांवों की चौपाल पर फिर पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की चर्चा शुरू हो गई है। सियासी हलचल शुरू होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 27 Oct 2020, 7:50 AM IST

गांवों में सियासी हलचल, जिला परिषद चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू

गांवों में सियासी हलचल, जिला परिषद चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू

गांवों में सियासी हलचल, जिला परिषद चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू
-मतदान दलों के गठन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू
हनुमानगढ़. गांवों की चौपाल पर फिर पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की चर्चा शुरू हो गई है। सियासी हलचल शुरू होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर जाकिर हुसैन ने रविवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर सभी अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की पालना करवाने को लेकर अवगत करवा दिया है।
पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव को लेकर तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है। मतदान दलों के गठन तथा नामांकन लेने वाली टीम का गठन जल्द करने की बात अधिकारी कह रहे हैं। हनुमानगढ़ में जिला परिषद के २९ सदस्यों के निर्वाचन को लेकर चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां भी तेज हो गई है। जिला परिषद सदस्य चुनाव के लिए खर्च की सीमा डेढ़ लाख रुपए निर्धारित की गई है। चुनाव को लेकर चार नवम्बर को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तारीख नौ नवम्बर रहेगी। प्रथम चरण के पंचायत चुनावों को लेकर पहला मतदान दल २२ नवम्बर को रवाना होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के प्रभारी हंसराज वर्मा ने बताया कि जिला परिषद चुनाव को लेकर सभी 29 जोन के लिए आरक्षण का निर्धारण किया जा चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे।

कोरोना नियमों की होगी पालना
चार चरणों में मतदान होने के बाद मतगणना आठ दिसम्बर को होगी। जिला प्रमुख व पंचायत समितियों में प्रधान का चुनाव दस दिसम्बर को किया जाएगा। चुनाव के दौरान कोरोना नियमों का विशेष ख्याल रखा जाएगा। इस बार हनुमानगढ़ जिले में जिला प्रमुख का पद एससी महिला आरक्षित हुआ है।

यह रहेगी आरक्षण की स्थिति
हनुमानगढ़ जिला परिषद के २९ जोन में जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन को लेकर १९ दिसम्बर २०१९ को आरक्षण का निर्धारण किया गया था। इसमें एक नंबर जोन महिला, दो नंबर सामान्य, तीन नंबर महिला, चार नंबर अनुसूचित जाति, पांच नंबर अनुसूचित जाति महिला, छह नंबर अन्य पिछड़ा वर्ग, सात नंबर महिला, आठ नंबर जोन अनुसूचित जाति, नौ नंबर जोन अनुसूचित जाति महिला, दस नंबर जोन अनुसूचित जाति, ग्यारह नंबर जोन महिला, बारह नंबर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, तेरह नंबर महिला, १४ नंबर जोन महिला, पंद्रह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, सोलह नंबर जोन महिला, १७ नंबर जोन सामान्य, १८ नंबर जोन अनुसूचित जाति, १९ नंबर जोन सामान्य, बीस नंबर जोन अनुसूचित जाति, २१ नंबर जोन, महिला, २२ नंबर जोन अन्य पिछड़ा वर्ग, २३ नंबर जोन सामान्य, २४ नंबर जोन अन्य पिछड़ा वर्ग, २५ नंबर जोन सामान्य, २६ नंबर जोन अनुसूचित जाति महिला, २७ नंबर जोन अनुसूचित जाति महिला, २८ नंबर सामान्य, २९ नंबर जोन सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है।