8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिक्रमण हटाने का विरोध, नागरिकों ने लगाया धरना

हनुमानगढ़. वार्ड 51 में गत दिनों नगरपरिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की थी। इसके विरोध में अब वार्डवासियों ने कॉलोनी में नगर परिषद के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना लगाया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 29 Nov 2020, 8:24 PM IST

अतिक्रमण हटाने का विरोध, नागरिकों ने लगाया धरना

अतिक्रमण हटाने का विरोध, नागरिकों ने लगाया धरना


हनुमानगढ़. वार्ड 51 में गत दिनों नगरपरिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की थी। इसके विरोध में अब वार्डवासियों ने कॉलोनी में नगर परिषद के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना लगाया है। वार्डवासियों के अनुसार नगरपरिषद हनुमानगढ़ ने सन 2004 में दिए गए प्लाटों को तोडऩे से रूकवाने व उक्त प्लाटों की नीलामी को रोकने की मांग की है। वार्डवासियों ने बताया कि सन 2004 में नगरपरिषद ने लेबर कॉलोनी को बसाते हुए यहां 20 गुणा 35 के प्लाट दिए थे। लोगों ने एक एक रूपया जोड़कर दो कमरे का मकान बनाया है जिसमें वार्डवासी निवास करते है और कई मजदूर ऐसे है जो 3-3 माह तक रोजी रोटी कमाने के लिए बाहर रहते है उनके आधे अधूरे मकान बने हुए थे जिनको नगरपरिषद की ओर से नीलामी में बेच दिए हैं और उक्त बेचे प्लाटों को तोड़ दिया गया है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि बोली में बेचे गए प्लाटों को तोडऩे से पहले नगरपरिषद ने यहां रह रहे लोगों को सूचना तक नहीं दी। वार्डवासियों ने मांग की है कि अन्य प्लाटों की बोली न करवाई जाए और इन प्लाटों के डीएलसी रेट के आधार पर राशि जमा करवा ली जाए। इस मौके पर बूटा सिंह, तलविन्द्र सिंह, दयाल सिंह, मंगतराम बावरी, सोहनलाल, राजकुमार, मखन सिंह, राजू, सुभाष, पाला सिंह, राजन मिस्त्री, रवि कुमार, रेशमा भाटी, कमला देवी, दिव्य आदि वार्डवासी मौजूद रहे।