25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: राजस्थान में मौसम के दो रंग, कहीं तेज बरसात के साथ गिरे ओले, तो कहीं गर्मी से लोग परेशान

Rajasthan Weather: मौसम विभाग जयपुर के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री दर्ज किया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 7 Oct 2024, 2:14 PM IST

Rajasthan Weather Report

Rajasthan Weather: पश्चिम विक्षोभ के असर से हनुमानगढ़ में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने पलटा खाया। संगरिया शहर सहित निकटवर्ती गांवों में तेज बरसात के बीच कुछ देर के लिए ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सीकर तथा भीलवाड़ा में दर्ज किया गया।

वहीं बरसात से मौसम सुहाना हो गया। उधर निचले इलाकों में पानी भर गया। गलियां जलमग्न होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। गांव हरिपुरा के बलकौरसिंह ढिल्लो ने बताया कि हनुमान व रामदेव मंदिर वार्ड 10-11 की ओर जाने वाली गली में बरसाती पानी एकत्र होने से आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। आगे से ऊंची गली होने से पानी निकासी नहीं हो सकी। बीडीओ के मौका निरीक्षण करने के बावजूद समस्या का निराकरण नहीं होने से लोगों में रोष है।

फसलों को नुकसान

रावतसर में शुक्रवार को दिनभर तेज धूप व गर्मी के बाद शाम को अचानक से मौसम में हुए परिवर्तन के बाद आसमान में बादल छा गए। तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज अंधड़ के कारण काफी संख्या में पेड़ गिर गए। फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। बारिश से नरमा, ग्वार, मोठ, मूंग की फसलों को नुकसान होने की आशंका है।

अचानक बदला मौसम, छाई घनघोर घटा

नोहर में शुक्रवार शाम को मौसम अचानक बदला। घने बादल छा गए। ठंडी हवा चलने लगी। बादलों की घनघोर घटा से मौसम सुहावना हो गया। हालांकि दिन भर तेज धूप से गर्मी रही। टोपरिया गांव में शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद बादल छा गए। मेघ गर्जना कर देेर तक होती रही। इससे पहले दिन में तेज धूप से गर्मी रही। बादलवाही से किसानों की बेचैनी बढ़ गई। किसान राजपाल सहारण ने बताया कि ग्वार, मूंग, मोठ व मूंगफली की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में अब बरसात से नुकसान की आशंका है।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर शुरू होगा राजस्थान में बारिश का दौर, IMD ने चेताया

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग