5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगरिया की खबरे पढ़िए बस एक क्लिक में

- पुर्ननिर्माण बीच में बंद, पत्थरों से हो रहे घायल - भाखरांवाली में फुटबॉल मैच शुरु
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 9 Dec 2017, 5:15 PM IST

sangria updates in one click

sangria updates in one click

ग्रामीणों के लिए लिंक रोड़ बनी जंजाल

संगरिया. गांव नगराना मुख्य बस स्टैंड से ढाणी ३ एमएमके, १३-१४ एसबीएन व गांव के खेतों में जाने के लिए लिंक रोड ग्रामीणों के जी का जंजाल बनी हुई है। मंडी समिति ने करीब तेरह साल पहले बनी रोड को कई बार दुरुस्त किया पर सही मरम्मत के अभाव में छह माह में ही उखड़ जाती। दस दिन पूर्व पीडब्ल्डूडी ठेकेदार के कारिदों ने यहां पुर्ननिर्माण कार्य शुरु किया तो ग्रामीणों को कुछ आस जगी थी। सड़क को उखाड़कर चारों ओर पत्थर डाल दिए गए। अब चार दिनों से काम अधर में छोड़ दिया है। विभाग को बताने पर उन्होंने कुछ नहीं किया। जिससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया है।

Video: धरती ने ओढ़ी पीली चुनरिया

बार संघ पूर्व अध्यक्ष गुरलालसिंह मान, शहीद भगतसिंह यूथ क्लब के अमन, जगदीश सिद्धू, गुरदीप सरां, लखविंद्र, हजारी पूनियां, उग्रसेन टांडी सहित ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार को रोड का निर्माण सही तरीके से करने की गुहार लगाई गई तो उसने राजनैतिक प्रभाव की धौंस दिखाते हुए चार दिन पूर्व कार्य बंद कर दिया। अब उखड़ी सड़क व पत्थरों से ग्रामीण व किसानों को ऊंट बैलगाड़ी व टे्रक्टर आदि वाहन लाने सहित ढाणियों से स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मवेशी व राहगीर पैरों में पत्थर लगने से घायल हो रहे हैं। हालांकि इस मार्ग से करीब ३५ ढाणियां व तीन चक जुड़े हुए हैं। आवागमन की एकमात्र लिंक रोड का शीघ्र निर्माण कार्य शुरु नहीं करने पर ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

बहू को घर छोड़ पड़ोसी संग फरार हुई सास


फुटबॉल प्रतियोगिता दो दिनों तक
संगरिया. गांव भाखरांवाली के खेल मैदान में फुटबॉल प्रतियोगिता शनिवार को शुरु हुई। गांव के युवाओं की तरफ से आयोजित खेल दो दिनों तक चलेंगे। पूर्व उप जिला प्रमुख गुरदीप शाहपीनी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाडिय़ों से खेल भावना से खेलने और नशे को जीवन से मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर , समाजसेवी विक्रम कलैरी, भूप महला, जसवंत भाकर, सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश सिकंदर, रामलाल डारा, सुखमंद्रसिंह, गुरमीत कलसी, कश्मीरसिंह, रामेश्वरलाल व अन्य मौजूद रहे। पंजाब-हरियाणा की बीस टीमें खेलों में भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच नगराना व मेजबान भाखरांवाली टीमों के बीच हुआ। जिसमें नगराना विजेता रही। आयोजक मोदनसिंह, मोनू, रवि, गुरपाल, जसकरण, बूटासिंह आदि का विशेष योगदान रहा। अतिथियों को सम्मानित किया।

#Crime अंतर्राज्यीय डकैती गैंग के मुखिया सहित दो पकड़े, रिमांड पर