18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विधायक के सामने लगाई गुहार

हनुमानगढ़. राजकीय नर्सिग महाविद्यालय हनुमानगढ़ के स्टूडेंट मंगलवार को विधायक गणेशराज बंसल से मिले। नव संचालित राजकीय नर्सिग महाविद्यालय हनुमानगढ़ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत करवाया।
less than 1 minute read
Google source verification
राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विधायक के सामने लगाई गुहार

राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विधायक के सामने लगाई गुहार


-महाविद्यालय में 120 छात्र- छात्राएं अध्ययनरत, सुविधओं का टोटा
-हॉस्टल, परिवहन सुविधा के बिना विद्यार्थियों पर पड़ रहा अतिरिक्त आर्थिक बोझ,समस्याओं का समाधान करवाने की मांग विद्यार्थियों ने विधायक से की, इस समय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को परिवहन के लिए बस का बजट अभी तक आंवटित नहीं हुआ

हनुमानगढ़. राजकीय नर्सिग महाविद्यालय हनुमानगढ़ के स्टूडेंट मंगलवार को विधायक गणेशराज बंसल से मिले। नव संचालित राजकीय नर्सिग महाविद्यालय हनुमानगढ़ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की समस्याओं से अवगत करवाया। ज्ञापन देने वालों में राजकीय नर्सिग महाविद्यालय हनुमानगढ़ के स्टूडेंट् शिव यादव, अमित पूनिया, साक्षी बोयल, जितेंद्र, कैलाश, श्यामलाल, राजेंद्र, निशा, अलका,अंजली, नीतू आदि शामिल रहे। इस मौके पर विद्यार्थियों ने बताया कि नव संचालित राजकीय नर्सिग महाविद्यालय हनुमानगढ़ में वर्तमान में दो बैच में कुल 120 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय राजमैस, जयपुर के अधीन संचालित है। इस समय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को परिवहन के लिए बस का बजट अभी तक आंवटित नहीं हुआ है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को हॉस्पीटल/क्लिनिकल ड्यूटी में स्वयं के खर्चे पर जाना पड़ रहा है। अत: मध्ययम वर्गीय छात्र-छात्राओं के परिवार को असहनीय आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह नवनिर्मित भवन एवं हॉस्टल का निर्माण नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को स्वयं के खर्चे पर पीजी में रहना पड़ रहा है। टीचिंग के पद स्वीकृत 16 हंै जबकि कार्यरत 8 हंै। लाईब्रेरी एवं फर्नीचर का बजट स्वीकृत है लेकिन अभी तक खरीद नहीं किया गया है। इसकी खरीद पीबीएम मेडिकल कॉलेज बीकानेर से होनी है। उक्त समस्याओं का समाधान करवाने की मांग विद्यार्थियों ने विधायक से की है।

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग