6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीएम के चेहरे से नहीं उठाया पर्दा, बोले पंजाब में अनाम चेहरों ने दिग्गजों को चटाई धूल

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. आम आदमी पार्टी राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा सोमवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि पहले हम राजस्थान में संगठन को मजबूत करेंगे। इसके बाद जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे। प्रदेश में आम आदमी पार्टी में सीएम का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर मिश्रा ने पर्दा नहीं उठाया।

3 min read
Google source verification
सीएम के चेहरे से नहीं उठाया पर्दा, बोले पंजाब में अनाम चेहरों ने दिग्गजों को चटाई धूल

सीएम के चेहरे से नहीं उठाया पर्दा, बोले पंजाब में अनाम चेहरों ने दिग्गजों को चटाई धूल

सीएम के चेहरे से नहीं उठाया पर्दा, बोले पंजाब में अनाम चेहरों ने दिग्गजों को चटाई धूल
-आम आदमी पार्टी राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित
-मिश्रा ने संवाद कार्यक्रम में कहा, राजस्थान में पार्टी को आगे लाने के लिए चाहिए साधन-संपन्न व्यक्ति

हनुमानगढ़. आम आदमी पार्टी राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा सोमवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि पहले हम राजस्थान में संगठन को मजबूत करेंगे। इसके बाद जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे। प्रदेश में आम आदमी पार्टी में सीएम का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर मिश्रा ने पर्दा नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अनाम चेहरों ने सीएम पद के दावेदारों को हराया है। राजस्थान में भी सोलह-सतरह परिवार ही प्रदेश को चला रहे हैं। जिन्हें जनता की समस्याओं से सरोकार नहीं है। आरोप लगाया कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इन तीनों मामलों में प्रदेश नंबर वन है। ऐसे हालात में सुधार के लिए आम आदमी प्रदेश में विकल्प के तौर पर आएगी। नहरों से आ रहे प्रदूषित पानी के मामले में कहा कि यह मेरे संज्ञान में आया है। निश्चित ही पंजाब सरकार के प्रतिनिधियों से इस बारे में चर्चा की जाएगी। बिजली व पानी मुफ्त करने के सवाल पर कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रयास रहता है कि टैक्स का पैसा वापस जनता तक पहुंचे। जबकि दूसरी पार्टियों के नेता अपनी जेब भरने की फिराक में होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से यदि आदमी का पांच-सात हजार रुपए प्रति माह बच जाए तो किसी के पेट में दर्द नहीं होना चाहिए। इससे पूर्व मिश्रा ने जंक्शन के व्यापार मंडल धर्मशाला में जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। इसमें उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों के बाहर बैनर लगाने की सलाह दी। ताकि आसपास में राजनीति कर रहे लोगों को भी संगठन की मजबूती का अहसास हो सके। उन्होंने आगामी तीन माह में पार्टी को जमीनी मजबूती देने को लेकर बनाई गई कार्ययोजना के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। इसमें प्रदेश के बारह हजार शहरी निकायों व ग्राम पंचायतों में जाकर कार्यकर्ताओं से मिलकर उनसे समस्याएं जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का बोर्ड लगा देंगे तो सामने वाली पार्टियों की नींद उड़ जाएगी। मिश्रा ने कहा कि राजस्थान जैसे प्रदेश में पार्टी को आगे लाने के लिए साधन संपन्न व्यक्तियों की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने विश्वास जताया कि राजस्थान में कोई विधायक जीतेगा तो वह हनुमानगढ़ का ही होगा। यहीं से बदलाव की शुरुआत होगी। इससे पूर्व आप कार्यकर्ता सुशील भाकर ने कहा कि नहरों से प्रदूषित पानी आने का सिलसिला जारी है। भाजपा जब विपक्ष में होती है तो उसे समस्या नजर आती है। यही हाल कांग्रेस का है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईएएस और आईपीएस यदि भ्रष्टाचार करना बंद कर दें तो सरकारी सिस्टम में काफी सुधार आ जाएगा। आम आदमी पार्टी इस तरह के प्रयोग लगातार राजनीति में कर रही है। आम आदमी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बेनीवाल, युधिष्ठिर गक्खड़ भारतीय, आशीष गौतम, राजवीर माली, नंदलाल, राजकुमार यादव कोहला सहित अन्य मौजूद रहे।

चल रही सकारात्मक लहर
हनुमानगढ़. जंक्शन सारस्वत भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। अनुराग बराड़ ने कहा कि राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार के मामले में एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में 74 वर्षों में 52 साल कांग्रेस और 22 साल बीजेपी रही है। कांग्रेस और भाजपा को जनता से कोई सरोकार नहीं है। मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान में संगठन बनाएगी और फिर जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी। अपारजोत बराड़ ने कहा कि पंजाब में विजय के बाद पूरे देश में आप के प्रति एक सकारात्मक लहर चल रही है। जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए अब राजस्थान में भी आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता भी आशा भरी नजरों से आम आदमी पार्टी की तरफ देख रही है। करतार सिंह, जगजीत सिंह श्रीनगर, मनिंद्र गिल, माला सिंह नुकेरा, वकील सिंह भाटी, स्वराज सिंह बराड़ आदि मौजूद रहे।