8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पशुपालन विभाग का कामकाज होगा आसान, एनआईसी की तरफ से बनाया गया एप लॉन्च

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. पशुपालन विभाग के आधुनिकरण को लेकर एनआईसी की तरफ से तैयार किए गए एप की लॉन्चिंग कलक्टर जाकिर हुसैन ने अपने चैम्बर में की।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 30 Mar 2021, 8:21 PM IST

पशुपालन विभाग का कामकाज होगा आसान, एनआईसी की तरफ से बनाया गया एप लॉन्च

पशुपालन विभाग का कामकाज होगा आसान, एनआईसी की तरफ से बनाया गया एप लॉन्च

पशुपालन विभाग का कामकाज होगा आसान, एनआईसी की तरफ से बनाया गया एप लॉन्च
हनुमानगढ़. पशुपालन विभाग के आधुनिकरण को लेकर एनआईसी की तरफ से तैयार किए गए एप की लॉन्चिंग कलक्टर जाकिर हुसैन ने अपने चैम्बर में की। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक असीजा, एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी शैलेन्द्र कुमार धनवारिया व पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. हरीश गुप्ता, सूचना सहायक रिम्पू सिंगला भी मौजूद थे। एनआईसी के जिला सूचना अधिकारी शैलेन्द्र कुमार धनवारिया ने बताया कि एनआईसी की तरफ से चैलेंज आया था। इसमें सभी जिले को एक एप तैयार करनी थी। उसी के तहत हनुमानगढ़ एनआईसी ने पशुपालन विभाग के आधुनिकरण को लेकर लाइव स्टॉक सीमन बैंक के नाम से एप तैयार की है। इसके तहत पशुपालन विभाग की तरफ से जितना भी सीमन राज्य से आता है वह स्टोर किया जाता है। इसके बाद सीमन का डिस्ट्रिक्ट से इंस्टीट्यूट व इंस्टीट्यूट से फिडिंग सेंटर तक वितरण होता है। इंस्टीट्यूट स्तर पर उसका संयोजन होता है। स्टॉक मैंटेन किया जाता है। उन्होंने बताया कि एप में दो प्रकार के फिडिंग का प्रावधान दिया गया है। उसमें नि:शुल्क और भुगतान भी दिखा सकते हैं। इस एप का फायदा यह होगा कि जितना भुगतान होगा, उससे संबंधित जानकारी रहेगी। एप के जरिए बैलेंस जांचा जा सकता है। वहीं पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. हरीश गुप्ता ने बताया कि सीमन बैंक से सेंटर तक सप्लाई होने वाले सीमन के लिए एप बनाया गया है। सीमन स्टेट से डिस्ट्रिक्ट को सप्लाई होगा व डिस्ट्रिक्ट से इंस्टीट्यूट व इंस्टीट्यूट से फिडिंग सेंटर को होता है। इस एप के जरिए सीमन का पूरा हिसाब रखा जा सकेगा। इस एप से सीमन को स्टेट, डिस्ट्रिक्ट व इंस्टीट्यूट का व्यक्ति भी देख सकता है कि उसका कितना बैलेंस है। धनवारिया ने बताया कि एप को बनाने में सूचना सहायक रिम्पू सिंगला का सहयोग भी रहा।