8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरों ने लक्ष्मीनारायण मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र खोलकर ले गए नकदी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. अज्ञात चोरों ने गुरुवार अल सुबह टाउन की नई धानमंडी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने दानपात्रों से हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 28 Jan 2021, 8:08 PM IST

चोरों ने लक्ष्मीनारायण मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र खोलकर ले गए नकदी

चोरों ने लक्ष्मीनारायण मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र खोलकर ले गए नकदी

चोरों ने लक्ष्मीनारायण मंदिर को बनाया निशाना
- दानपात्र खोलकर ले गए नकदी

हनुमानगढ़. अज्ञात चोरों ने गुरुवार अल सुबह टाउन की नई धानमंडी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने दानपात्रों से हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार सुबह चोरी का पता चलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन जने चोरी करते नजर आए हैं। पुलिस चोरों की पहचान के प्रयासों में जुट गई है। जानकारी के अनुसार टाउन की धानमंडी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में रात करीब एक बजे तीन जने चोरी करने की नीयत से घुसे। चोरों ने कैंची गेट का ताला तोड़कर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद अंदर लगा शीशा तोड़कर मंदिर परिसर में स्थापित भगवान लक्ष्मीनारायण, राममंदिर, हनुमान व माताजी की मूर्तियों के सामने रखे दानपात्रों के पास पहुंचे। वहां रखे सात दानपात्र उठाकर पीछे की तरफ ले गए और पांच दानपात्रों को उन पर लगे ताले तोड़कर खोला। दो दानपात्र खुल नहीं पाए। इसके बाद तीनों जनों ने पांचों दानपात्र में भरी नकदी निकाल दी। चोरों ने कागज के नोट ही चुराए, चिल्लरों को हाथ तक नहीं लगाया। इसके बाद तीनों जने वहां से चले गए। सुबह करीब छह बजे मंदिर के पुजारी विपिन बिहारी पहुंचे तो मंदिर का कैंची गेट खुला हुआ था। अंदर कांच का शीशा टूटा हुआ मिला जबकि दानपात्र गायब मिले। पीछे जाकर देखा तो सात में से पांच दानपात्र खुले हुए थे तथा उनमें दक्षिणा के रूप में भरी नकदी गायब थी। दानपात्रों में सिर्फ चिल्लर पड़े थे। चोरी होने का पता चलते ही मंडी के व्यापारी मौके पर एकत्रित हो गए। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची तो पता चला कि तीन अज्ञात जनों ने रात करीब दो से तीन बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इन्होंने मंदिर परिसर में प्रवेश करने पर मुख्य गेट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की तार भी काट दी। लेकिन अन्य कैमरों में इनकी हरकत कैद हो गई। मंदिर के पुजारी राधेश्याम शर्मा के अनुसार दानपात्र काफी समय से खोले नहीं गए थे। उनमें दक्षिणा की करीब 20 से 25 हजार रुपए की राशि थी जो चोरी हो गई। फिलहाल इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए थाने में परिवाद सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि नई धानमंडी में जिस जगह लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित है, उसके आसपास बने मंडी के गेटों पर चौकीदार तैनात रहते हैं, बाबजूद इसके चोर वारदात को अंजाम देने में कामयाब हो गए।