8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ जिला परिषद के नए बोर्ड का यह है एज्यूकेशन कार्ड

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़ जिला परिषद में नव निर्वाचित सभी सदस्य शिक्षित हैं। इस तरह वर्ष 2020 में निर्वाचित जिला परिषद के नए बोर्ड का एज्यूकेशन कार्ड काफी संतोषजनक कह सकते हैं।  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 10 Dec 2020, 9:23 AM IST

हनुमानगढ़ जिला परिषद के नए बोर्ड का यह है एज्यूकेशन कार्ड

हनुमानगढ़ जिला परिषद के नए बोर्ड का यह है एज्यूकेशन कार्ड

जिला परिषद के नए बोर्ड का यह है एज्यूकेशन कार्ड, जिला प्रमुख की दौड़ में कविता का नाम चल रहा आगे
-जिला परिषद के 29 निर्वाचित जोन सदस्यों में सभी शिक्षित, कांग्रेस को 29 में से 19 सीटें मिली
हनुमानगढ़ जिला परिषद में नव निर्वाचित सभी सदस्य शिक्षित हैं। इस तरह वर्ष 2020 में निर्वाचित जिला परिषद के नए बोर्ड का एज्यूकेशन कार्ड काफी संतोषजनक कह सकते हैं। इस बार कांग्रेस को जिला परिषद की 29 में से 19 सीटें मिली है। इस तरह कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभय तय हो गया है। वहीं अगला जिला प्रमुख कौन होगा, इसे लेकर सिंगल नाम पर चर्चा जारी है। इस संबंध में बहुत जल्द स्थिति साफ होने की संभावना है। हनुमानगढ़ जिला परिषद के जोन नंबर एक से कांग्रेस की पूनम देवी दसवीं पास हैं। जबकि जोन दो से अमनदीप सिंह बीए पास हैं। जोन तीन से निर्वाचित रेणु एमए व चार से कांग्रेस के दलूराम पांचवी पास हैं। जोन पांच से निर्वाचित सुमित्रा केवल साक्षर हैं। छह से भाजपा के पवन कुमार बीए पास, सात से कांग्रेस की प्रियंका मेघवाल एमए व बीएड पास हैं। आठ से भाजपा की सरोज ने पीजी तक की पढ़ाई की है। नौ से भाजपा की विमला दसवीं पास हैं। जोन नंबर दस से कांग्रेस की बिमला केवल साक्षर ही हैं। इसी तरह 11 से कांग्रेस की सावित्री भी साक्षर ही हैं। बारह से माकपा की सुनीता व तेरह से बीजेपी की सुनहरी भी साक्षर ही हैं। इसी तरह जोन नंबर 14 से बीजेपी की अलीशा एमए पास हैं। जोन नंबर 15 से बीजेपी की अनकौरी व 16 से माकपा की चन्द्रकला भी साक्षर ही हैं। वहीं जोन नंबर 17 से बीजेपी के दीपचंद एमए व एमएड उत्तीर्ण हैं। जोन नंबर 18 से कांग्रेस के संतोष बीए व बीएड पास हैं। 19 से कांग्रेस के मुकेश कुमार दसवीं पास हैं। जोन नंबर 20 से कांग्रेस की प्रवीणा बारहवीं उत्तीर्ण हैं। इसी तरह 21 से कांग्रेस की रानी कुमारी बीए व बीएड उत्तीर्ण हैं। जोन नंबर 22 से कांग्रेस के कृष्ण कुमार दसवीं पास, 23 से बीजेपी के विजय सिंह एमए पास, 24 से कांग्रेस के मोहम्मद हुसैन खोखर बीएससी व एलएलएबी उत्तीर्ण, 25 से कांग्रेस के बलविंदर सिंह साक्षर, 26 से कांग्रेस की राजबाला बारहवीं पास हैं। वहीं जोन नंबर 27 से कांग्रेस की कविता बीए पास, 28 से कांग्रेस के मनीष कुमार व 29 से निर्वाचित हुए हरमंदर सिंह केवल साक्षर ही हैं। जिला प्रमुख की दौड़ में अभी तक जो नाम सामने आ रहे हैं, उसमें कविता, प्रवीणा, प्रियंका व सुमित्रा के नाम चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की बीती देर रात तक चली बैठक में जिस नाम पर सहमति मिलने की सूचना है, उसमें कविता का नाम सबसे आगे रहा है। हालांकि ऑन रिकॉर्ड किसी कांग्रेस नेता ने इस नाम पर सहमति बनने की पुष्टि नहीं की है।
यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम
जिला प्रमुख पद पर निर्वाचन को लेकर सभी तरह की प्रक्रिया जिला परिषद हनुमानगढ़ कार्यालय में संपन्न होगी। इसमें जिला प्रमुख व प्रधान का चुनाव दस दिसम्बर को होगा। प्रधान व जिला प्रमुख चुनने के लिए सबसे पहले सुबह दस बजे नवनिर्वाचित सदस्यों की बैठक होगी। ग्यारह बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 11:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। एक बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। आवश्यक होने पर दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति या पांच बजे के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इसी तरह 11 नवम्बर को उप प्रमुख और उपप्रधान का चुनाव होगा। जिला प्रमुख के चुनाव की तैयारियों को लेकर कलक्टर जाकिर हुसैन ने बुधवार शाम को जिला परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर चुनाव तैयारी संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

सदस्यों ने ली शपथ
जिला परिषद चुनाव को लेकर नियुक्त पर्यवेक्षक व कांग्रेस के पूर्व पीसीसी सचिव ललित तूनवाल भी बुधवार को हनुमानगढ़ पहुंच गए। दोपहर में कांग्रेस के सभी निर्वाचित सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय जाकर प्रमाण पत्र लेने के बाद शपथ ग्रहण किया। बाड़ाबंदी के बाद पहली बार बाहर निकले सभी सदस्य बसों में बैठकर रवाना हो गए। इससे पूर्व पर्यवेक्षक ललित तूनवाल ने विधायक चौधरी विनोद कुमार व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बोर्ड बनाने को लेकर चर्चा की। इस मौके पर सभापति गणेशराज बंसल, पार्षद तरुण विजय, एडवोकेट मोहम्मद मुश्ताक जोइया, कृष्ण जैन, चेतराम खीचड़, रामकुमार गोदारा, अमर सिंह सिहाग आदि मौजूद रहे।