8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ में बैंक कियोस्क को लूटने वाले इतने शातिर कि मोबाइल फोन का नहीं किया इस्तेमाल

हनुमानगढ़. सदर थाना क्षेत्र के गांव सहजीपुरा स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र से नौ लाख रुपए की लूट प्रकरण का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Adrish Khan

•

Updated: 22 Jun 2021, 2:54 PM IST

हनुमानगढ़ में बैंक कियोस्क को लूटने वाले इतने शातिर कि मोबाइल फोन का नहीं किया इस्तेमाल

हनुमानगढ़ में बैंक कियोस्क को लूटने वाले इतने शातिर कि मोबाइल फोन का नहीं किया इस्तेमाल

हनुमानगढ़ में बैंक कियोस्क को लूटने वाले इतने शातिर कि मोबाइल फोन का नहीं किया इस्तेमाल
- सहजीपुरा बैंक लूट के तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
- पुलिस ने 15 दिन के भीतर किया वारदात का खुलासा
- तीनों अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त कर किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़. सदर थाना क्षेत्र के गांव सहजीपुरा स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र से नौ लाख रुपए की लूट प्रकरण का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों नकाबपोश की पुलिस ने शिनाख्त कर उनको लुधियाना से दबोचा। हालांकि अभी तक आरोपियों से लूटी गई नकदी की बरामदगी नहीं हो सकी है। इसको लेकर पुलिस निरंतर आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने मंगलवार को सदर थाने में प्रेस वार्ता में बताया कि बैंक कियोस्क लूट के आरोप में भीमसेन उर्फ भीम (21) पुत्र मोमनराम जाट निवासी वार्ड 25 लालगढ़ जाटान, श्रीगंगानगर, सोनम उर्फ सोनू भूरटा (19) पुत्र रामचंद्र सुथार निवासी वार्ड 23 लालगढ़ जाटान, श्रीगंगानगर एवं राजेश कुमार उर्फ राजेश शेरेवाला (19) पुत्र महावीर प्रसाद मेघवाल निवासी शेरेवाला थाना भाववाला, जिला फाजिल्का पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीएसपी हनुमानगढ़ के निर्देशन में गठित पुलिस दलों ने निरंतर पड़ताल की। मुखबिर सक्रिय किए तथा घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर तीनों को लुधियाना से पकड़ा। तीनों आरोपी वारदात के बाद लुधियाना जाकर वहां फ्लैट में रहने लगे थे। आरोपियों ने वारदात के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया बल्कि अपने मोबाइल फोन घर पर ही छोड़कर गए। गिरफ्तार आरोपी भीमसेन के खिलाफ फिरौती के लिए फायरिंग करने का तथा सोनू भूरटा के खिलाफ पीलीबंगा थाने में हत्या के प्रयास का मामला पहले से दर्ज है।
क्या था प्रकरण
गांव सहजीपुरा स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक राजपाल (29) पुत्र जगदीश गिरधर निवासी फतेहगढ़ खिलेरीबास पीएस हनुमानगढ़ टाउन ने पिस्तौल दिखाकर नौ लाख रुपए, सोने की चेन व मोबाइल फोन लूटने का मामला सात जून की रात को अज्ञात जनों के खिलाफ दर्ज कराया था। उसने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि सात जून को दोपहर करीब दो बजे एक बाइक पर सवार होकर तीन जने सहजीपुरा के वार्ड तीन स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र के बाहर पहुंचे। तीनों जनों ने साफे से चेहरों को ढक रखा था। दो जने ग्राहक सेवा केन्द्र में घुसे। जबकि तीसरा बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा। अंदर घुसे दोनों जनों ने कियोस्क संचालक राजपाल स्वामी को पिस्तौल दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी तथा नकदी मांगी। कियोस्क संचालक राजपाल के सिर में पिस्तौल के बट से चोट मारकर 9 लाख रुपए की नकदी भरा बैग, सोने की चेन व मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद तीनों जने बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। लूट की वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा नाकाबंदी करवाई। कियोस्क के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बाइक पर तीन नकाबपोश आते एवं जाते दिखे।