
विजय कुमार अध्यक्ष व रवि बिश्नोई शाखा सचिव नियुक्त
विजय कुमार अध्यक्ष व रवि बिश्नोई शाखा सचिव नियुक्त
उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित
साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही
भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबद्ध उक्त संगठन की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।
हनुमानगढ़. उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ, बीकानेर मंडल कार्यसमिति की बैठक हनुमानगढ़ में गुरुवार को संपन्न हुई। इस दौरान संघ के हनुमानगढ़ शाखा का चुनाव करवाया गया और शाखा का पुर्नगठन कर नई कार्यकारिणी घोषित की गई। इसमें विजय कुमार अध्यक्ष व रवि बिश्नोई शाखा सचिव नियुक्त किए गए। इसी तरह कार्यकारी अध्यक्ष सुशील गढ़वाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र मीणा, सहायक सचिव नरेश भार्गव, संगठन मंत्री अविनाश कुमार व कोषाध्यक्ष सुखचैन सहारण को बनाया गया। संगठन की इस अहम बैठक में मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, महामंत्री अजय कुमार त्रिपाठी, जोनल कोषाध्यक्ष जगदीश कुमार शर्मा, उप महामंत्री अमर सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष दीनदयाल पूनिया, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय रेलवे मजदूर संघ से संबद्ध उक्त संगठन की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना भी बनाई गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया। इस मौके पर बैठक में मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने संगठन हित के लिए सदैव संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। जिससे संगठन की सार्थकता बनी रहे।
Published on:
04 May 2023 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allहनुमानगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
