1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नाथवाना मार्ग पर सडक़ हादसे में युवती की मौत, युवक घायल

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Google source verification
Road Accident

हनुमानगढ़/संगरिया। गांव नाथवाना मार्ग पर बुधवार दोपहर बाइक से संगरिया आ रहे युवक-युवती ट्रेक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। जिससे युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वाहनों को सडक़ से हटवाकर रास्ता बहाल किया।

उप निरीक्षक ओमप्रकाश गोरा व हवलदार भूप स्वामी ने बताया कि गांव नाथवाना के चक तीन एमजेडी निवासी वीरता उर्फ गीता नैण (35) पत्नी सुरजीत उर्फ महेन्द्र जाट तथा पवन कुमार (22) पुत्र साहबराम कुम्हार निवासी अमरपुराजालू खाट एक ही बाइक पर सवार होकर बुधवार दोपहर करीब दो बजे संगरिया आ रहे थे। करणी ईंट उद्योग के पास रास्ते में संगरिया की ओर आ रहे मिट्टी से भरे डम्पर को ओवरटेक करते समय बाइक फिसल गई। जिससे युवती ट्राली के टायर के नीचे आ गई। सिर बुरी तरह कुचलने से उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि पवन कुमार घायल हो गया।

सरकारी अस्पताल से प्राथमिक उपचार उपरांत 108 एंबुलेंस ईएमटी सुनील व पायलट कालूराम पवन कुमार को हनुमानगढ़ ले गए। मृतका ही बाइक चला रही थी। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और वाहन जमा हो गए। फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आने पर आगामी कार्रवाई होगी।

वहीं इधर... गांजा तस्कर गिरफ्तार 8 किलो गांजा बरामद
कोटा के नयापुरा थाना पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया है नयापुरा थाना अधिकारी विजय शंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस गश्त कर रही थी इसी दौरान मुक्ति मार्ग नयापुरा श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया जिसे रोक कर तलाशी लेने पर उसके पास प्लास्टिक के कट्टे में गांजा मिला जिसका वजन करीब 8 किलो है पुलिस ने आरोपी रेलवे कॉलोनी के भदाना निवासी सुनील सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया आरोपी के पास से गांजा बिक्री की राशि 35500 भी बरामद की गई नयापुरा थाना अधिकारी विजय शंकर शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी का कहना है कि उसके पास एक गांजा उड़ीसा से आया है जिसे वह छोटी-छोटी पूडिय़ों में बांधकर गलियों में भेजता है पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार हो चुका है उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा