उल्लेखनीय है कि आठ अपे्रल को राज्य सरकार ने लगभग पांच दर्जन आइएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। जिसमें सात जिलों के कलक्टरों का भी स्थानान्तरण किया गया था। इसमें हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर के जिला कलक्टर भी शामिल थे। हनुमानगढ़ के जिला कलक्टर आइएएस जाकिर हुसैन का श्रीगंगानगर स्थानान्तरण किया गया था। उनके स्थान पर जयपुर के उद्यान विभाग में निदेशक मेघराज सिंह रतनू हनुमानगढ़ के जिला कलक्टर लगाया गया था। जाकिर हुसैन ने तत्काल श्रीगंगानगर जिला कलक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया था लेकिन रतनू की बंगाल के चुनाव में ड्यूटी है, जिसके चलते वह यहां कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए और अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक असीजा के पास कार्यभार है।