8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़ में खलल के बीच यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हुई ताजपोशी

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. कांग्रेस की आपसी खींचतान फिर सामने आ गई। जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में चल रहे युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुलडिय़ा के शपथ ग्रहण समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी शुरू कर दी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 21 Feb 2021, 8:29 AM IST

हनुमानगढ़ में खलल के बीच यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हुई ताजपोशी

हनुमानगढ़ में खलल के बीच यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हुई ताजपोशी

हनुमानगढ़ में खलल के बीच यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हुई ताजपोशी
-शपथ ग्रहण समारोह में एक गुट ने किया हंगामा

हनुमानगढ़. कांग्रेस की आपसी खींचतान फिर सामने आ गई। जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में चल रहे युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुलडिय़ा के शपथ ग्रहण समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। बिना सूचना दिए पद से हटाने का आरोप भी लगाया। हंगामे के वक्त पीसीसी सचिव एवं जिला प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ सहित पार्टी के अन्य नेता भी मंच पर मौजूद रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल के समर्थकों ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंच नारेबाजी कर रिजर्व एससी सीट पर धनबल के आधार पर अन्य वर्ग के व्यक्ति को निर्वाचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार निर्वाचित जिलाध्यक्ष को दो साल से पहले हटा नहीं सकते। तनाव के चलते मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। विरोध जता रहे युवाओं को बाहर किया गया। इसके बाद दोबारा समारोह शुरू हो सका। इसमें युवा कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक कुलडिय़ा की ताजपोशी की गई। कार्यक्रम में हुए हंगामे के बीच जिलाध्यक्ष अशोक कुलडिय़ा व अन्य पदाधिकारियों ने संजय के साथ कुछ देर तक वार्ता की। इसके बाद संजय मेघवाल मान गए और उन्हें मंच पर बिठाया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचार धारा से सभी को अवगत कराया और अशोक कुमार को जिलाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक कुलडिय़ा से सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूती देने का आह्वान किया। विधायक अमित चाचाण ने कहा कि अग्रिम संगठन होने के कारण युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी भी बड़ी होती है। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। पूर्व प्रदेश महासचिव मनीष धारणिया ने कहा कि पार्टी कोई भी हो उसे मजबूती देने का काम युवा मोर्चा करता है। उन्होंने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गांव गांव ढाणी ढाणी प्रचार प्रसार कर वंचितों को लाभ दिलवाते हुए ज्यादा से ज्यादा युवाओ को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया। मंच संचालन कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चांवरिया व रामविलास चोयल ने संयुक्त रूप किया। इस मौके पर नोहर विधायक अमित चाचाण, सभापति गणेशराज बंसल, मनीष धारणिया, गुरमीत चंदड़ा, श्रवण तंवर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, पूर्व प्रदेश महासचिव मनीष धारणिया, पीलीबंगा से पार्टी प्रत्याशी विनोद गोठवाल, संगरिया से शबनम गोदारा, कांग्रेस महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रवीणा मेघवाल आदि मौजूद रहे।