
हापुड़. गढ़ में लगने वाला कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला इस बार ऐतिहासिक होगा। इस बार मेले में सुरक्षा की कमान संभालने वाली पुलिस पर भी निगाह रखी जाएगी। मेले के इतिहास में पहली बार पुलिसकर्मियों की हाजिरी के लिए बायोमेट्रिक मशीन लगाने की तैयारी की गई है। जिससे ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों की जानकारी अफसरों को रहे। इस मशीन के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रस्ताव बना लिया है और शासन को भेजा गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा।
ड्यूटी छोड़कर घर नहीं जा सकेंगे पुलिसकर्मी
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि कार्तिक मास में गढ़ गंगा नगरी में ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जाता है। इस मेले में पश्चिमी उप्र के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान राज्यों के लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता है। इस मेले में आने वाली भीड़ को देखते हुए प्रत्येक वर्ष कई जोन में बांटा जाता है। इन जोन के श्रद्धालुओं पर निगाह रखने के लिए जिले के साथ-साथ बाहरी जिलों का काफी फोर्स व्यवस्था संभालता है।
मेले में ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मी अक्सर अपना ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर घर चले जाते हैं। ऐसे में अफसरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस व्यवस्था को दूर करने के लिए इस बार मेले में बायोमेट्रिक मशीन लगाई जाएगी। इस मशीन में उन पुलिसकर्मियों का डाटा फीड़ किया जाएगा। जिनकी ड्यूटी मेले में लगाई गई है। ताकि, अफसरों को यह पता रहे कि मेला स्थल पर कितनी फोर्स मौजूद है।
सीसीटीवी और ड्रोन के लिए बनेगा कंट्रोल रूम
पुलिस अधिकारियों की मानें तो प्रत्येक वर्ष मेले में कुछ स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाते थे। इस बार मेले में हर कोने पर सीसीटीवी लगाया जाएगा। इसके अलावा मेले में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। खास बात यह है कि सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। ताकि, संदिग्धों पर निगाह रखी जा सके।
मेला थाना प्रभारियों का विवरण -
थाने का नाम प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर
मेरठ सेक्टर निरीक्षक ब्रजेश कुमार 7503543123
मेरठ सेक्टर(उत्तरी) उपनिरीक्षक नीटू मलिक 9389121336
मेरठ सेक्टर(दक्षिणी) उपनिरीक्षक लाखन सिंह 7599417626
सदर बाजार सेक्टर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह 9758314057
हापुड़
सेक्टर(सदर) उपनिरीक्षक कैलाश चंद 9412592346
घाट सेक्टर निरीक्षक उमेश पंवार 9690407000
बलराम सिंह 8527624735
बुलंदशहर सेक्टर उपनिरीक्षक दिनेश चंद 9410617445
दिल्ली सेक्टर निरीक्षक दलीप सिंह 9990633562
पशु मेला सेक्टर निरीक्षक नजीर खान 9777777783
उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा 7017798433
बृजघाट सेक्टर उपनिरीक्षक कुशलपाल सिंह 8865970101
महिला थाना उपनिरीक्षक सुनीता मलिक 7065323635
नक्का कुआं रूट उपनिरीक्षक महाराज सिंह 8851751691
हापुड़ रोड रूट निरीक्षक सतेंद्र प्रकाश सिंह 7827899600
गढ़ चौपला रूट उपनिरीक्षक इंद्रकांत यादव 9415868691
रेलवे रोड रूट उपनिरीक्षक संजीव कुमार 7055587031
स्याना चौपला रूट निरीक्षक नरेंद्र सिंह 9999604940
उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत सिंह 8299877875
मेरठ रोड रूट निरीक्षक महेंद्र सिंह 9149228825
बुलंदशहर रूट उपनिरीक्षक मनोज सहरावत 9411455995
पलवाड़ा रोड रूट उपनिरीक्षक सरवन गौतम 9411095639
उपनिरीक्षक महेंद्र पाल शर्मा 7017791361
स्काईलार्क तिराहा रूट उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव 8800436162
सदर रूट उपनिरीक्षक विपिन कुमार 7983136675
उपनिरीक्षक रजनी वर्मा 9650458072
मेला थानों के अतिरिक्त विभिन्न बल के प्रभारी - नाम प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर
खोया पाया केंद्र निरीक्षक उदयवीर 9412550987
उपनिरीक्षक अनेक सिंह 9458046434
उपनिरीक्षक सुभाष चंद 9456864118
उपनिरीक्षक शरद यादव 9927936375
गुंड़ा दमन दल (प्रथम) उपनिरीक्षक विजय राठी 8006023908
गुंड़ा दमन दल (द्वितीय) उपनिरीक्षक प्रेमराज पुष्कर 9528367192
शराब निरोध दस्ता उपनिरीक्षक संजय यादव 9695699525
उपनिरीक्षक सुरेशपाल सिंह 8279495592
उपनिरीक्षक अजीत सिंह 8081234347
एंटी रोमियो स्कवायड उपनिरीक्षक प्रतिमा त्यागी 8700326138
उपनिरीक्षक अनुराधा चौधरी 9149134754
उपनिरीक्षक कविता रानी 941280645
Published on:
13 Nov 2021 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
