30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारी, प्रदेश अध्यक्ष ने हापुड़ में कार्यकर्ताओं को ऐसे किया ट्रेंड

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे हापुड़

less than 1 minute read
Google source verification
hapur.png

हापुड़. आगामी चुनावों पर चर्चा के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यशाला में मंडल प्रभारियों को आगामी चुनाव के बारे में निर्देशित किया। आगामी विधान परिषद चुनाव के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि दिल्ली रोड पर पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहें। इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय प्रभारी पश्चिम विजय बहादुर पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें: भ्रष्टाचार के मामले में रिटायर्ड डीपीओ को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कार्यशाला में आगामी चुनाव के साथ संगठन की दृष्टि से पार्टी को किस प्रकार और मजबूती प्रदान हो, इस पर चर्चा की गई। जनपद में पहले प्रदेश अध्यक्ष के दिल्ली से आते हुए छिजारसी टोल टैक्स पर भव्य स्वागत किया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान भाजपाइयों में काफी उत्साह देखा जा रहा था।