
हापुड़। थाना धौलाना एरिया में बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार तीन युवकों को अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने बाइक सवार तीनों युवकों को पहले तो बड़े ही बेरहमी से खेत मे नंगा कर पिटाई की। उसके बाद दो युवकों के टांग में गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने गोली मारने के बाद खाली खोखे भी युवकों के हाथ में थमा दिए। उसके बाद बाइक में आग लगा दी। फिल्मी अंदाज में बदमाश आराम के साथ मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन युवक सनी, बृजेश व सचिन शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। जैसे ही तीनों युवक थाना धौलाना के जंगल से निकल रहे थे, तभी नकाब पोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर घेर लिया। बदमाश तीनों को गन्ने के खेत मे ले गए और नंगा कर तीनों को बुरी तरह पीटा। बदमाशों ने बुरी तरह पिटाई के बाद दो युवकों की टांग में गोली मार दी। गोली मारकर बेखौफ बदमाशों ने गोली के खाली खोखे घायल दोनों युवकों के हाथ में थमा दिए।
वहीं, बदमाशों ने उनकी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत को गंभीर होती देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
Updated on:
29 Feb 2020 03:55 pm
Published on:
29 Feb 2020 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
