13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में घुसकर वकील के परिजनों के साथ की मारपीट, कैमरे में कैद हुई घटना, देखें वीडियो

Highlights . नगर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड पर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट. घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़े और पथराव किया  

less than 1 minute read
Google source verification
road.png

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड पर दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। साथ ही घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए और पथराव किया। वहां मौजूद लोगों ने घटना मोबाइल में कैद कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, नगर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड पर जावेद वकील रहते हैं। उनकी बहन की शादी थी। पूरा परिवार घर में मौजूद था। तभी कुछ दबंग युवक हथियारों से लैस होकर घर में आए। घर में मौजूद परिजनों के साथ मारपीट करने लगे। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो दबंगों ने जमकर पथराव कर दिया। जिसमें दर्जनभर युवक पर पथराव करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित वकील का कहना है कि आरोपी दबंग युवक पीड़ित के घर में लूट के इरादे से घुसे थे, जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने मारपीट व पथराव शुरू कर दिया।

घटना एक वॉशिंग मशीन सही कराने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। जिसके बाद कुछ लोगों ने पथराव की घटना को अंजाम दिया है। वीडियो के आधार पर पथराव करने वाले युवको की पहचान की जाएगी। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: पेट्रोल पर बदमाशों का आंतक, कर्मचारियों को गनप्वाइंट पर लेकर लाखों लूटे