10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार में घात लगाए बैठे थे हमलावर; पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता टारगेट, लेकिन….

Crime News: कार में घात लगाए हमलवार बैठे थे। हमलावरों का टारगेट पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता थे। जानिए, पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification

पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता पर हमला, फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। गनीमत रही कि हमलावरों की पिस्टल ऐन मौके पर जाम हो गई, जिससे गोली नहीं चल सकी और पूर्व मंत्री बाल-बाल बच गए।

UP News in Hindi: पूर्व मंत्री मदन चौहान पर जानलेवा हमले की कोशिश

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Crime News in Hindi: हापुड़ में मदन चौहान पर जानलेवा हमले की कोशिश

दरअसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्य मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन चौहान पर हापुड़ जिले में जानलेवा हमला करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार सवार कुछ युवकों ने उन पर कथित तौर पर गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर की पिस्तौल नहीं चल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और मदन चौहान बाल-बाल बच गए।

UP Crime News in Hindi: कार सवार युवक घात लगाए बैठे थे

पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह मामला हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक, मदन चौहान सोमवार को अपनी कार से हिरणपुरा गांव जा रहे थे। उन्हें एक परिचित के सगाई समारोह में शामिल होना था। जैसे ही उनकी गाड़ी गांव में दाखिल होने वाली थी, रास्ते में हथियारों से लैस कुछ कार सवार युवक खड़े मिले।

Hapur News in Hindi: तकनीकी खराबी के कारण नहीं हो सका फायर

मदन चौहान के अनुसार, उनमें से एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण पिस्तौल से फायर नहीं हो सका। इसी दौरान चौहान के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सभी आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

Uttar Pradesh News in Hindi: मामले में पुलिस ने क्या कहा?

अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कहना है कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ASP ने कहा कि हमले के पीछे की वजहों की भी पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।