17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मूसलाधार बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

यूपी के कई इलाकों में बारिश हुई। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश जारी रहेगा।

2 min read
Google source verification
rain.jpg

3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम ‌तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। आज पूर्री यूपी के फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा है। 1 फरवरी को पूर्वी यूपी के फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

5 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 1 से 3 फरवरी और 5 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फ बारी होगी। इसका असर उत्तर प्रदेश में पड़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी
1 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत और रामपुर में कोहरे और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे और ठंडे मौसम के साथ 21 सालों में सबसे ठंडा जनवरी का महीना रहा है।

इन इलाकों में आंधी-तूफान का अलर्ट
यूपी में आज भी नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, हाथरस, अलीगढ, बुलंदशहर, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, सहारनपुर, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, भीमनगर, बदायूं, कांशीराम नगर, एटा, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर में आंधी तूफ़ान के साथ बारिश और कोहरे छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

20 ‌डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच गया
मेरठ और अलीगढ़ को छोड़कर 20.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26.6 डिग्री सेल्सियस तक पारा पहुंच गया। झांसी में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान है। धूल भरी हववाएं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।