
हापुड़। रात में खाना खाकर सोये एक ही परिवार के तीन सदस्यों को जहरीले कीड़े ने काट लिया। जिसमे दो सदस्यों माता व पुत्री की तड़प तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। इसका पता सुबह लगा। जब पिता के चिल्लाने की आवाज पड़ोसियों ने सुनी। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। यहां पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत पर गांव में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गये।
जानकारी के अनुसार, गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलड़ी में वकील अपने परिवार के साथ रहते है। उनके परिवार में एक पत्नी मुस्कान और बेटी साहिबा थी। रोज की तरह गुरुवार को वह परिवार के साथ रात में खाना खाकर सोये थे। देर रात घर में किसी जहरीले कीड़े ने पत्नी मुस्कान, बेटी साहिबा और वकील को काट लिया। कीड़े के काटने से मौके पर मां बेटी की तड़तड़प कर मौत हो गई। वही पिता वकील की हालत गंभीर बनी हुई है। पड़ोसियों ने इसका पता लगते ही वकील को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले में जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। वकील को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और मामले की जाँच में जुट गये।
Published on:
30 Aug 2019 05:46 pm
बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
