26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पित्र विसर्जन अमावस्या: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट में 15 किलोमीटर लंबा जाम, 10 मिनट की यात्रा तय करने में लगे 8 घंटे

Pitra Visarjan Amavasya: आज पित्र विर्सजन अमावस्या को लेकर दिल्ली—लखनऊ हाईवे पर 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालात ये थे कि ब्रजघाट पुल से लेकर बक्सर फ्लाईओवर तक जाम की लाइन पहुंच गई थी।

2 min read
Google source verification
Pitra Visarjan Amavasya: Delhi-Lucknow highway Brajghat jam

दिल्ली—लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट में पित्र विसर्जन अमावस्या पर लगा भीषण जाम।

Pitra Visarjan Amavasya: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर आज पित्र विसज्रन अमावस्या पर ब्रजघाट में भीषण जाम लगा रहा। हालात ये थे कि अल सुबह 4 बजे से जाम लगना शुरू हुआ। उसके बाद जाम की स्थिति खराब होती चली गई। दिल्ली-लखनऊ हाईवे सुबह छह बजे तक गढ़ चौराहे से ब्रजघाट तक वाहनों की लंबी लाइनेें लग गईं। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बने गढ़ टोल प्लाजा पर वाहनों की लाइन ना बढ़े इसके लिए होमगार्ड के जवान तैनात थे। जो वाहनों का दबाव टोल प्लाजा पर बढ़ते ही उनको पहले रोक दे रहे थे। दिल्ली—लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट में सुबह छह बजे से लगा जाम दोपहर 12 बजे तक 15 किलोमीटर तक पहुंच गया।

पित्र विसर्जन अमावस्या पर ब्रजघाट पर आए श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा
ब्रजघाट पर आज पित्र विसर्जन अमावस्या पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। 10 बजे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाने के लिए मोर्चा संभाला लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो गए थे। दिल्ली—लखनऊ हाईवे पर जाम के चलते हालात ऐसे बने कि पित्र विसर्जन अमावस्या पर ब्रजघाट पर आए श्रद्धालुओं को कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जाम के चलते थ्रीव्हीलर चालकों ने मौके का खूब फायदा उठाया और जहां 10 रुपए लगते थे वहां के 50 रुपए श्रद्धालुओं से वसूले। लेकिन श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए ये सब कुछ भी सहा।
दिन में 11 बजे जाम ब्रजघाट से लेकर बक्सर फ्लाईओवर तक पहुंच गया। जाम में कई एबुंलेस भी फंसी रही। जिनको निकलने की कोई जगह नहीं मिली। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ब्रजघाट में जाम की स्थिति सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक बनी रही।

गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा
आज पित्र विसर्जन अमावस्या शनिवार को गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। इससे मुख्य मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस की कोई व्यवस्था न होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
पितृ विसर्जन अमावस्या के अवसर पर वहीं चांदपुर-बिजनौर को जोड़ने वाले राज्य मार्ग पर स्थित भीमकुंड, मखदुमपुर, फतेहपुर प्रेम आदि घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान का सिलसिला सुबह 4 बजे से शुरू हो गया था।


यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्र 2023: जानिए कलश स्थापना विधि और शुभ मुहूर्त, पूजा में इस रंग के प्रयोग से मॉ भगवती होगी खुश




मेरठ के भीमकुंड गंगा घाट पर बिजनौर के लाखों श्रद्धालुओ का सैलाब
मेरठ के भीमकुंड गंगा घाट पर बिजनौर के लाखों श्रद्धालुओ का सैलाब उमडा। पितृ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा पाठ कर पिंड दान कर गंगा मैया के जयकारे लगाए। मेरठ में भी हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे पर इतना भारी जाम था कि लोगों को पैदल चलने के लिए जगह नहीं मिल सकी।