
हापुड़. देशभर में हैदराबाद और उन्नाव की घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। लोग जगह-जगह प्रदर्शन कर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं, लेकिन दुष्कर्म जैसी घटनाएं अब भी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला यूपी के हापुड़ जिले के थाना सिंभावली क्षेत्र का है। यहां 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला सामने आया है।
बताया जाता है कि 3 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले युवक मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। बच्ची जैसे ही चिल्लाई तो बच्चे की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इस दौरान घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को ग्रामीणों ने रंगेहाथ मौके से ही दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया । जैसे ही घटना की जानकारी मासूम बच्ची के परिजनों को लगी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई और परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वही इस मामले मे पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस घाटना को देखने के बाद अब यह सवाल उठता है कि आखिर अपराधियों में हैरादबाद में रेप और हत्या के आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराने का भी खौफ क्यों नहीं है। एक तरफ जहां कानून को ताक पर रखकर कथित अपराधियों को मौत के घाट उतार ने से लोग खुश हैं कि इससे दूसरे अपराधियों का मनोबल गिरेगा, वहीं, दरिंदे 3 साल की मासूम बच्ची को भी नहीं छोड़ रहे हैं। आखिर कब ऐसे लोगों पर लगाम लगेगी। पूरा देश उन्नाव घटना को लेकर प्रदर्शन कर रहा है और इंसाफ व सख्त कार्रवाई के लिए मांग कर रहा है। इसी बीच दरिंदे ऐसी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आरोप है कि दरिंदा अपनी हवस की आग बुझाने के लिए 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था।
Published on:
08 Dec 2019 02:32 pm

बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
