
ढाई फुट के अजीम को मिली सवा दो फुट की दुल्हन तो पूरी हुई दिल की मुराद
marriage of two and a half feet azeem mansoori जिले में आज उस समय हैरतअंगेज नजारा देखने को मिला जब ढाई फुट का दुल्हा सेहरा बांधकर आगे चल रहा था और पीछे बाराती। सेहरा बांधकर हापुड में सवा दो फुट की दुल्हन लेने पहुंचे शामली जिले के ढाई फुट के अजीम मंसूरी की खुशियों का आज कोई ठिकाना नहीं था। उनके चेहरे पर मुस्कान थी और दिल में शादी के लडडू फूट रहे थे। शामली जिले के कैराना निवासी ढाई फुट के अजीम मंसूरी की दिल की मुराद तीन फुट की दुल्हन मिलने के बाद आज आखिरकार पूरी हो ही गई।
कई सालों से अजीम अपनी शादी के लिए प्रयास में जुटे थे। आज अजीम मंसूरी बुधवार सुबह अपनी दुल्हन को लाने के लिए हापुड़ पहुंच गए। इस दौरान उसके परिजन काफी खुश नजर आए। कैराना निवासी ढाई फुट के अजीम मंसूरी छह साल पहले तब चर्चा में आए थे। जब वह अपनी शादी कराने का प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंचा था। उसने पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई थी। अजीम मंसूरी का कहना था कि उसके परिजन उसकी शादी नहीं करा रहे हैं। तब पुलिस जांच के लिए उसके घर भी पहुंची थी।
अजीम मंसूरी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गया था। उसने पुलिस से कई बार शादी कराने की मांग की थी। अजीम मंसूरी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से गुहार लगाई थी। उनकी पत्नी डिंपल यादव से मुलाकात की थी। आखिरकार आज अजीम मंसूरी की मन की मुराद पूरी हो ही गई।
Updated on:
02 Nov 2022 07:59 pm
Published on:
02 Nov 2022 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allहापुड़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
