5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

11 ग्राम पंचायतों में नहीं है उचित मूल्य की राशन दुकानें

हितग्राहियों को 4-5 किमी दूर से लाना पड़ता है राशन11 में से 4 पंचायतों में स्व सहायता समूह संचालित करेंगे दुकानेंं

2 min read
Google source verification
11 ग्राम पंचायतों में नहीं है उचित मूल्य की राशन दुकानें

11 ग्राम पंचायतों में नहीं है उचित मूल्य की राशन दुकानें

टिमरनी. विकासखंड में 11 ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य की राशन दुकानें नहीं होने से हितग्राहियों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब राशन दुकान विहीन पंचायतों में स्व सहायता समूह एवं समितियों द्वारा दुकानों का संचालन किया जाएगा। ग्रामीण राशन दुकानविहीन 11 ग्राम पंचायतों में दुकानें संचालित करने के लिए 34 आवेदन समूह एवं समितियों से प्राप्त हुए थे। इनमें से मात्र 4 ग्राम पंचायतों में ही उचित मूल्य की दुकान संचालित करने के लिए स्व सहायता समूहों को आदेश जारी किए गए है। शेष 7 दुकानों के लिए फिर से आवेदन बुलाए जा सकते है।
इन पंचायतोंं में नहीं है राशन दुकानें -
विकासखंड में 83 शासकीय उचित मूल्य की दुकानें संचालित है। जिन ग्राम पंचायतों में दुकानें नहीं नहीं है वहां के हितग्राहियों को राशन लेने के लिए दूसरी ग्राम पंचायत में संचालित राशन दुकान तक पहुंचना पड़ता है। इससे उन्हें खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्राम पंचायत गोदड़ी में राशन दुकान नहीं होने से यहां के हितग्राहियों को राशन लेने के लिए करीब 3 -4 किमी दूर करताना जाना पडता है। जिस दिन राशन मिलता है, उस दिन हितग्राही सुबह से ही पहुंचना पड़ता है। वे सिर पर राशन की बोरी रखकर अपने गांव पैदल पहुंचते है। इसके अलावा आमसागर, निमाचाखुर्द, भवरास, बरकला, पिपल्याकला, रायबोर, कुहीग्वाड़ी, गोदड़ी, बघवाड़, सौताडा, गाडामोड कला पंचायतों में राशन दुकानें नहीं है।
ये समूह संचालित करेंगे दुकानें-
आदेश के मुताबिक आमसागर में सरस्वती आजीविका स्व सहायता समूह आमसागर, निमाचाखुर्द में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मन्याखेड़ी, भवरास में शारदा स्व सहायता समूह , बरकला में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित मन्याखेडी द्वारा दुकानें संचालित की जाएंगी।
३४ में ४ समूहों को आवंटित हुई दुकानें-
विकासखंड की 11 ग्राम पंचायतों में राशन दुकान खोलने के लिए 34 समूह एवं समितियों द्वारा आवेदन दिए गए थे। जिसमें 4 दुकानें समूह को खोलने के लिए आदेश जारी कर दिए गए है। शेष 30 समूह एवं संस्थाओं के आवेदन ऑडिट नहीं होंने व कार्य क्षेत्र की बाहर के होने व एक संस्था व एक समूह को एक ही दुकान आवंटित करने के चलते आवेदन निरस्त कर दिए गए है।
इन पंचायतों में नहीं हो सका दुकानों का आवंटन
शासकीय उचित मूल्य की दुकान आवंटन के पश्चात रिक्त ग्राम पंचायत पिपल्याकला, रायबोर, कुहीग्वाडी, गोदड़ी, बघवाड,सौताडा, गाडामोढ़ कला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का आवंटन नहीं हो सका है।
7 शहरी व 76 ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रहीं राशन दुकानें-
मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत अंत्योदय परिवार एवं प्राथमिकता श्रेणी के अंतर्गत आने वाले परिवारों को हर माह सस्ता राशन मिलता है। जिसमें एक रुपए किलो के भाव से गेहूं, चावल एवं नमक का वितरण किया जाता है। वर्तमान में विकासखंड के शहरी क्षेत्र में 7 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 76 राशन दुकानें संचालित है। 11 नई दुकानें खुलने पर दुकानों की संख्या बढ़कर 94 हो जाएगी।
इनका कहना है-
विकासखंड में 11 नवीन दुकानों में से 4 दुकानें आवंटन की जा चुकी है।
पीके पांडे, एसडीएम टिमरनी