27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

866 करोड़ में बनेगा 47 किलोमीटर का फोरलेन, कम हो जाएगी इंदौर की दूरी

47 किमी में फोरलेन का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मार्ग के बनने से जहां लोगों का इंदौर से हरदा के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी.

3 min read
Google source verification
866 करोड़ में बनेगा 47 किलोमीटर का फोरलेन, कम हो जाएगी इंदौर की दूरी

866 करोड़ में बनेगा 47 किलोमीटर का फोरलेन, कम हो जाएगी इंदौर की दूरी

हरदा. केंद्र सरकार द्वारा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत देवास जिले की कन्नौद तहसील के ग्राम ननासा से हरदा के पिडग़ांव तक साढ़े 47 किमी में फोरलेन का निर्माण करवाया जा रहा है। इस मार्ग के बनने से जहां लोगों का इंदौर से हरदा के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी, वहीं हंडिया की नर्मदा नदी के ऊपर से करोड़ों रुपए से एक नया ब्रिज भी आने-जाने के लिए बनाया जा रहा है। वर्तमान में पुल का काम शुरू हो गया है।

हरदा में भी बन रहा है रेलवे ओवरब्रिज
पॉथ इंडिया कंपनी महू द्वारा हरदा से टेमागांव तक 30 किमी में 550 करोड़ की लागत से फोरलेन बायपास मार्ग बनाया जा रहा है। यह मार्ग हरदा, टिमरनी और रहटगांव क्षेत्र के 14 गांवों से होकर निकलेगा। हरदाखुर्द गांव के स्वागत गेट के बाजू से फोरलेन बनाया जा रहा है। फोरलेन मार्ग के साथ ही गांव उड़ा के रेलवे गेट से खिड़कीवाला गांव की तरफ 300 मीटर दूरी पर रेलवे लाइन के ऊपर से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। दोनों हिस्सों में ब्रिज के पिलर खड़े हो गए हैं।


866 करोड़ में बनेगा 47 किमी फोरलेन
जानकारी के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के माध्यम से कन्नौद तहसील के ग्राम ननासा से पिडग़ांव तक अडानी इंटरप्राइजेस द्वारा साढ़े 47 किमी में फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। मार्ग का निर्माण 866.64 करोड़ से होगा। इसमें नेमावर से हंडिया तक नर्मदा नदी के ऊपर से ब्रिज का निर्माण भी शामिल है। यह पुल नेमावर में नर्मदा नदी के मेल घाट से लेकर हंडिया में कृषि उपज उप मंडी के पास से होकर पेट्रोल पंप तक बनेगा। पुल की लंबाई 720 मीटर लंबाई रहेगी। वहीं चौड़ाई ३0 मीटर रखी गई है और पुल ३8 पिलरों पर खड़ा होगा। निर्माण एजेंसी द्वारा 120 करोड़ से शुरू कर दिया है।

46 साल पहले बना था हंडिया का पुराना पुल
हंडिया और नेमावर के बीच में पब्लिक वर्कस डिपार्टमेंट और मप्र सेतु निर्माण निगम लिमिटेड के माध्यम से मुंबई की एक कंपनी द्वारा नर्मदा ब्रिज बनाया गया था। 24 सितंबर 1976 को टू लेन पुल का काम शुरू हुआ था, जो 5 दिसंबर 1981 को तैयारहो गया था। पुल की लंबाई 697.३4 मीटर है और ऊंचाई 24.00 मीटर है। वहीं पुल 17 पिलरों पर बनाया गया है।

फोरलेन ब्रिज बनने से कुछ घंटों में पहुंच जाएंगे इंदौर
एनएचएआई के मुताबिक लोगों को इंदौर से हरदा तक और हरदा से बैतूल तक फोरलेन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है। उक्त मार्ग का निर्माण तीन हिस्सों में हो रहा है। इंदौर-हरदा खंड में ननासा से पिडग़ांव तक फोरलेन मार्ग बनाया जा रहा है। इसके साथ ही नर्मदा नदी के ऊपर से फोरलेन ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ब्रिज से भी एक साथ चार वाहनों का आवागमन होगा। आने व जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी, ताकि एक्सीडेंट की गुंजाइश नहीं बचेगी। वहीं वाहन चालक अपनी रफ्तार से कुछ घंटों में इंदौर और हरदा की दूरी तय कर लेंगे। इस पुल के बनने से हंडिया में बने पुराने पुल से यातायात का दबाव कम हो जाएगा। वर्तमान में इसी पुल से इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा की तरफ से आने वाले वाहनों को आवागमन करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें : प्राइवेट स्कूल की फीस बढ़ाने पर रोक, कोर्स भी नहीं बदलेंगे

ननासा से पिडग़ांव तक फोरलेन मार्ग बनाया जा रहा है। इसके तहत नेमावर से हंडिया तक नर्मदा नदी के ऊपर ब्रिज का भी निर्माण किया जा रहा है। फोरलेन पुल लगभग 120 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है, जिसकी लंबाई 720 मीटर और चौड़ाई ३0 मीटर रहेगी। ब्रिज बनाने का काम शुरू हो चुका है।
-बृजेश कुमार साहू, प्रबंधक तकनीक, एनएचएआई ऑफिस, हरदा