18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 दिनी रामचरित मानस यज्ञ आज से,भव्य शोभायात्रा निकाली

5 दिनी रामचरित मानस यज्ञ आज से,भव्य शोभायात्रा निकालीशोभायात्रा में कई संत हुए शामिल,कलश यात्रा भी निकली हरदा। शहर में इन दिनों धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चल रहा है। एक समापन के साथ ही दूसरा आयोजन शुरू हो जाता है। इससे पूरे शहर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। शहर के श्रद्धालु भी सभी में सहभागिता कर रहे हैं। अब बुधवार से शहर में 5 दिनी रामचरित मानस यज्ञ शुरू हो रहा है। यह 5 फरवरी तक चलेगा। आयोजन से पहले मंगलवार को शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से आकर्षक् कलश और शोभायात्रा निकाली गई। इसमें आगे चल

less than 1 minute read
Google source verification

हरदा

image

Mahesh bhawre

Jan 31, 2023

5 दिनी रामचरित मानस यज्ञ आज से,भव्य शोभायात्रा निकाली

5 days Ramcharit Manas Yagya from today, grand procession taken out

--- रामचरित मानस के आयाेजन से एक दिन पहले भक्तों व आयाेजन समिति ने हनुमान मंदिर गुर्जर बोर्डिंग से लक्ष्मीनारायण मंदिर ग्वालनगर तक विशाल शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली। इसमें महिलाएं केसरिया और पुरुष सफेद परिधान में शामिल हुए। महिलाएं और बालिकाएं सिर पर कलश लेकर आगे बढ़ रही थीं। लोग धार्मिक गीत और भजनों की धुन पर उत्साह से नाच रहे थे। शोभायात्रा विभिन्न रास्तों से होकर आयोजन स्थल लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची। आयोजन से जुड़े महेंद्र राय ने बताया किइ कई साधुसंत और भक्त शामिल हुए। यज्ञ में मुख्य यज्ञमान अजय श्रीमाली रहेंगे। यज्ञाचार्य पंकज शर्मा रहेंगे। पूरा आयोजन अंबिका प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में होगा। 6 फरवरी को बजरंगदास महाराज की पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

शोभायात्रा और कलश यात्रा के आगे हनुमानजी भी वानर सेना के साथ चल रहे थे। हनुमानजी की पूरी सेना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। बीच बीच में रामधुन पर हनुमानजी का भाव विभोर होकर उत्साह से आनंदित होना लोगों को खूब भाया। रास्ते में विभिन्न सामाजिक संगठनों व लोगों वानर सेना पर पुष्प वर्षा की।

हरदा। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

हरदा। हनुमानजी वानर सेना के साथ ।