13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत मंत्री की फटकार के बाद अधीक्षक यंत्री ने बालागांव पंचायत की पड़ताल की

-अधर में पड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

2 min read
Google source verification

image

Vijay Vishnoi

Jul 31, 2017

Panchayat

Panchayat

बालागांव. सरकारी की तमाम योजनाओं के बावजूद गांवों में विकास कार्य गति नहीं पकड़ रहे हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति ग्राम पंचायत बालागांव की है। हाल ही में प्रदेश के पंचायत मंत्री ने भी बालागांव सहित धुरगाड़ा ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं होने पर वीडियो कांफे्रंस में नाराजगी जताई थी। इसी क्रम में नर्मदापुरम् संभाग के अधीक्षक यंत्री (पंचायत विकास विभाग) ने बालागांव ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। अधीक्षक यंत्री एके श्रीवास्तव के आने की जानकारी लगते ही आनन फानन में उपसरपंच, सचिव दस्तावेजों को जुटाने में लग गए। ग्राम पंचायत भवन पहुंचे में अधीक्षक यंत्री ने पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा। इसके अलावा ठप पड़े कार्यों का कारण भी पूछा। उपसरपंच विनोद पटेल ने बताया की कार्य प्रारंभ कर दिया गया। कार्य में आने वाली परेशानियों से भी अवगत कराया गया। साथ पंचायत के दस्तावेजों के बारे में जानकारी ली तो पता चला की पंचायत में नाम मात्र के दस्तावेज ही मिले। यंत्री ने नाराजगी व्यक्त की एवं समझाइश देते हुए कहा कि पंचायत में निरंतर विकास कार्य किए जाएं। इसके साथ ही कार्यों में गुणवत्ता, कार्यस्थल पर कार्यों की निगरानी रखने, समय पर कार्य करने, मूल्यांकन पुस्तिका एवं दस्तावेजों को दुरुस्त कर पंचायत में रखने सहित अन्य कार्यों को करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चयनित कार्यों में नाली निर्माण, सड़क निर्माण, मुक्तिधाम का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें। साथ ही बताया कि सप्ताह में एक बार उच्च अधिकारी पंचायत का कभी भी निरीक्षण कर सकते हंै। इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों को प्राथमिकता देकर पूर्ण करें।
पंचायत के कार्यों पर नजर रख रही सरकार :
मालूम हो की सरकार ग्राम पंचायतों के कार्यों पर सतत नजर रख रही है। 27 जुलाई को प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने जिले की 4 पंचायतों के सरपंचों को बुलाकर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात की। इस दौरान मगरधा क्लस्टर की ग्राम पंचायत मगरधा एवं नकवाड़ा के कार्यांे की सराहना की तथा ग्राम पंचायत बालागांव एवं धुरगाड़ा के कार्यों की स्थिति देख नाराजगी जताई। मंत्री ने पंचायतों को निरंतर कार्य करने की भी नसीहत दी। इसको लेकर अब पंचायत द्वारा 14वें वित्त की राशि से कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। जल्द ही सड़क एवं नाली निर्माण सहित अन्य कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जायगा।
बालागांव पंचायत में ये काम अधर में :
-वार्डों में पक्की सड़क निर्माण
-मु?य मार्ग के दोनों तरफ पक्की नाली निर्माण
-स्ट्रीट लाइट
-मटकुल नदी पर निर्माणाधीन मुक्तिधाम
-गांव की साफ सफाई