
body not found
हरदा। अजनाल नदी में बुधवार सुबह एक युवक डूब गया। गोताखोरों ने शाम तक उसके शव की तलाश की, लेकिन नहीं मिला। गुरुवार सुबह एक बार फिर शव की तलाश की जाएगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से लगभग 2 किमी दूर बिरजाखेड़ी पंप स्टेशन के ऊपरी ओर अजनाल नदी किनारे सुरेश प्रजापति के ईंट भट्टे पर काम करने वाला मुकेश पिता रामदास (25) और उसकी भानजी नदी पर गए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। डायल 100 को यह जानकारी मिलते ही टीआई पंकज त्यागी बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखारों को पानी में उतारा। देरशाम तक शव नहीं मिला था। टीआई त्यागी के मुताबिक गुरुवार सुबह से एक बार फिर शव की तलाश शुरू की जाएगी।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
