न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भी वेतन विसंगति दूर करने और नियमितिकरण की मांग को लेकर बेमियादी हड़ताल का ऐलान कर दिया। संघ के उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने बताया कि 8 मार्च को भोपाल में जंगी प्रदर्शन के साथ ही आक्रोश रैली निकाली जाएगी। अगर सरकार द्वारा मांगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो अगले दिन 9 मार्चसे प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारी एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सुपरवाईजर, एचएलव्ही, बीई आदि कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।