
Green vegetables costlier, Chilli 100, Coriander 160, Ginger 200 and Tomato 60 rupees kg
---अभी भी बेहाल कर देने वाली तीखी गर्मी और उमस बनी हुई। जमीनी जल स्तर काफी नीचे जा चुका है। इस कारण कई सब्जी उत्पादक किसानों के खेत और बाड़ी खाली पड़ी है। जिससे सब्जी मंडी में लोकल से आने वाली हर सब्जियों की आवक ठप हो गई है,जिससे सब्जियां महंगी मिलने लगी है।
इनका कहना है
शादियों का सीजन है। बाहर से आवक नहीं हो रही है।बारिश नहीं होने से अब लोकल से आने वाली हरी सब्जियों की आवक बंद सी है। लोकल की हरी मिर्च ट्रकों से किसान मुनाफे के लिए बाहर भेज रहे हैं। आवक कम होने से भाव बढ़ रहे हैं। बारिश के बाद ही भाव कम होने की आस है।
-राजू मराठा,सब्जी विक्रेता
हरी सब्जी में 40 रुपए से कम किसी का भाव नहीं है। आलू और हरी सब्जियां महंगी होने पर दाल का सहारा था। तुअर दाल भी 145 रुपए हो गई। टमाटर 80,हरी मिर्च 100 रु. किलो है। सिलेंडर 1150 रुपए का है। रसोई का पूरा बजट बिगड़ गया। सरकार ने महंगाई बढ़ाई लेकिन मजदूरी नहीं बढ़ाई,आम आदमी कैसे जिंदा रहे।
-सीमा ठाकरे,गृहिणी
आलू प्याज उछले:
एक माह पहले तक आलू 10-12 रुपए और प्याज 8-10 रुपए किलो था। अदरक 80 रुपए किलो था। शादियों के सीजन और दूसरे राज्यों में प्याज की फसल खराब होने के कारण इनकी मांग बढ़ी और रेट भी बढ़े हैं। आसपास के राज्यों व जिलोंसे आवक बढ़ने पर रेट में कमी आएगी।
-आरिफ खान,थोक विक्रेता आलू प्याज
इस साल मसाला बहुत महंगा हो गया है। लाल मिर्च 220 से 250 रुपए बिक रही है। जीरा 500 रुपए किलो को पार कर गया। तुअर दाल 145 रुपए हो गई। अन्य कोई दाल भी 80-90 रुपए किलो से कम नहीं है। तेल के भाव में कमी आयी है। बीते साल की तुलना में इस साल लोगों ने बारिश के लिए मसालों का स्टॉक बेहद कम किया।
-विजय अग्रवाल,किराना व्यापारी
बाक्स में
सब्जी का नाम भाव प्रति किलो में
हरी मिर्च 80-100 रुपए
टमाटर 60-80
बैंगन 30-40
हरी धनिया 140-160
अदरक 200-220
फूल गोभी 50-60
पत्ता गोभी 40-50
मूंगना फली 50-60
कददू 30-40
बरबटी 50-60
गवार फली 40-50
गिलकी 70-80
टिंडे 50-60
शिमला मिर्च 70-80
आलू 20-00
प्याज 20-00
कंदूरी 40-00
परबल 40-50
पालक 30-40
भिंडी 50-60
लौकी 30-40
Published on:
21 Jun 2023 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
