20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश की बेटी ने 15 अगस्त को किलिमंजारो और 26 जनवरी पर एवरेस्ट बेस कैंप पर फहराया तिरंगा

माइनस 28 डिग्री तापमान में भी 17598 फीट की ऊंचाई पर जाकर फतह हासिल की

2 min read
Google source verification
देश की बेटी ने 15 अगस्त को किलिमंजारो और 26 जनवरी पर एवरेस्ट बेस कैंप पर फहराया तिरंगा

देश की बेटी ने 15 अगस्त को किलिमंजारो और 26 जनवरी पर एवरेस्ट बेस कैंप पर फहराया तिरंगा

हरदा। जिले के ग्राम कुकरावद की रहने वालीं पर्वतारोही ज्योति रात्रे ( Jyoti Raatre ) ने अपने भतीजे तनिश गुर्जर के साथ आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गत 26 जनवरी (26 January) को भीषण ठंड के बीच माउंट एवरेस्ट बेस कैंप पर तिरंगा फहराने में सफलता हासिल की। ज्योति वर्तमान में भोपाल में रहतीं हैं। उन्होंने बताया कि जिस समय वह ऊंचाई पर पहुंची तब तापमान माइनस 28 डिग्री सल्सियस था। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने भतीजे के साथ कड़ाके की सर्दी में 17 हजार 598 फीट की ऊंचाई पर स्थित एवरेस्ट बेस कैंप पर पहुंचकर देश का तिरंगा फहराया। ज्योति ने बताया कि इस वर्ष दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट आकोंकागुआ पर 26 जनवरी को झंडा फहराना था। लेकिन वीजा की परेशानी के कारण उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से वोर्डिंग नहीं करने दी गई। इसके बाद भी निराश न होते हुए माउंट एवरेस्ट को पास से देखने का सपना पूरा किया। ज्योति ने बताया कि एवरेस्ट वेस कैंप ट्रेक 130 किमी का है और 12 दिन -7 से -28 डिग्री सेल्सियस तापमान में रहना और इतनी ऊंचाइ पर चढऩा काफी कठिन होता है। उनका सपना विश्व के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत चोटियों को फतह करने का है। मालूम हो कि ज्योति ने गत वर्ष यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्बु्रस (18510 फीट) पर विजय प्राप्त करने वाली भारत की सर्वाधिक आयु की महिला होने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं।

ज्योति ने किलिमंजारो चोटी पर लहराया तिरंगा
जिले के कुकरावाद गांव की ज्योति रात्रे ने अफ्रीका महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत किलिमंजारो की चोटी पर 15 अगस्त को तिरंगा लहराया एवं राष्ट्र गान गया। इस पर्वत की ऊंचाई 5895 मीटर से अधिक है। जानकारी के अनुसार ज्योति प्रदेश से अकेले एवं पूरे देश से 3 सदस्यीय दल के साथ पूना की एडवेंचर कंपनी 360 एक्सप्लोरर के माध्यम से अफ्रीका के लिए 8 अगस्त को दिल्ली से रवाना हुई थीं। उन्होंने 14 अगस्त को हाई बेस कैंप ऊंचाई 4700 मीटर से रात्रि 2 बजे से माउंट किलिमंजारो की चोटी पर तिरंगा फहराने के लिए चढ़ाई शुरू की थी। 15 अगस्त को उन्होंने शिखर पर पहुंच कर तिरंगा फहराया एवं राष्ट्रगान भी गाया। माउंट किलिमंजारो अफ्रीका के तंजानिया में है। विश्व के 7 महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। ज्योति रात्रे का लक्ष्य सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त करना हैं। उल्लेखनीय है कि ज्योति रात्रे (52) 8 जुलाई 21 को यूरोप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एलब्रुस पर फतह कर चुकी हैं। उन्होंने माउंट एलब्रुस की 5642 मीटर ऊंचाई पर चढऩे वाली भारत की सर्वाधिक आयु की महिला होने का कीर्तिमान अपने नाम किया था। ज्योति रात्रे अपने अभियानों के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का संदेश जन-जन तक पहुंचाना चाहती हैं।