
बारिश से खेतों में कटी पड़ी मूंग की फसल हुई खराब
मसनगांव. गांव सहित क्षेत्र में मंगलवार को अलसुबह चार बजे से अचानक शुरू हो गई। बारिश से मसनगांव समिति द्वारा खरीदी गए चने की बोरियों एवं खेतों में कटी पड़ी मूंग की फसल पर पानी गिर गया। आनन-फानन मेें समिति के कर्मचारियों द्वारा चने को उठाकर स्थानीय वेयर हाउस में पहुंचाया गया। वहां पर भी जगह कम होने से कुछ टन ही चना अंदर रखा गया। शेष चने का परिवहन कर दूसरे जगह वेयर हाउस में पंहुचाया। सुबह से ही समिति के कर्मचारी चने को समेटने में लगे रहे। दोपहर तक पूरा चना ट्रकों में भरकर वेयर हाउस में जमा किया। समिति के सहायक प्रबंधक अखिलेश पाटिल ने बताया कि मौसम को देखते हुए खरीदी गई उपज को वेयर हाउस में जमा कर दिया गया है। कलेक्टर से आगे खरीदी के लिए कृषि उपज मंडी में केंद्र बनाने की मांग की जाएगी। जहां 3 दिन से तुलाई के लिए खड़ी हुई ट्रैक्टर ट्रालीयों को नंबर के अनुसार बुलाया जाएगा।
बारिश के कारण बंद कर दी चने की खरीदी-
समिति के गांगला केन्द्र पर विगत 3 दिनों से खरीदी बंद होने से किसान अपनी उपज को लेकर खरीदी केंद्र पर खरीदी शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। केन्द्र में 7 हजार क्विंटल चना बाहर रखा था। इससे समिति द्वारा खरीदी पर रोक लगा दी गई थी। अचानक हुई बारिश के बाद समिति ने गांगला केन्द्र को बंद कर दिया है। ऐसे में कई किसान अपनी उपज तुलाने से वंचित रह गए। उन्हें अपनी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को वापस ले जाना पड़ा।
मूंग की फसल खराब होने की आशंका
इस वर्ष कई किसानों ने अपने खेतों में मूंग की फसल लगाई है। इस समय कटाई पर चल रही है। ग्राम के कृषक सुधीर पटेल ने बताया कि उनके 10 एकड़ खेत में मूंग की फसल लगी हुई है। इसमें से कुछ फसल कट कर निकल चुकी है। आधी से अधिक फसल खेत में कटी पड़ी है। जिस पर पानी गिरने से खराब होने की आशंका बनी हुई है। कई किसान बादल देखकर कच्ची पक्की फसल कटाने पर मजबूर है।
Published on:
03 Jun 2020 08:02 am
बड़ी खबरें
View Allहरदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
