
Now no village in Harda will remain unirrigated - CM
वे बोले इन परियोजनाओं से विस्थापित हुए ग्राम वासियों को न्यायोचित मुआवजा मिलेगा। इधर काले झंडे दिखाने की चेतावनी देने वाले भीम आर्मी संभाग अध्यक्ष महेंद्र काशिव व एससी,एसटी संगठन के संभाग अध्यक्ष राहुल पवारे आदि को पुलिस ने नजरबंद किया। बोथी में मोरन गंजाल परियोजना के विरोध में नर्मदापुरम हरदा जिले के 25 गांव के लोगों ने धरना िदिया।
--उन्होंने कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों पर तंज करते हुए कहा कि वे योजनाओं के जरिए जनता को लाभ देने के बजाय हमेशा खजाना खाली होने का दुखड़ा सुनाते थे। यह वही मप्र है,अब भी जनता के लिए हमारे पास धन की कोई कमी नहीं है। अकेले हरदा में ही आज 4559 करोड़ के 122 कार्यों का लोकार्पण किया है।मोरन गंजाल से हरदा, नर्मदापुरम व खंडवा जिले के 201 गांवों के 73920 किसानों काे लाभ होगा। इलापसिंह परियोजना से हरदा के 118 गांव के किसान को फायदा होगा। चौहान बोले,हरदा के किसान तो अभी भी मूंग के रुप में तीसरी फसल ले ही रहे हैं।किसानों को 16 प्रतिशत ब्याज पर कर्जा मिलता था, अब 0 प्रतिशत पर कर्ज मिल रहा है। बिजली बिल स्थगित किए हैं। किसान सम्मान निधि में अब केंद्र की तरह राज्य भी 6 हजार रुपए देगा। मप्र में कोई बिना आवास नहीं रहेगा।
यह एहसान नहीं,उनका हक दिया है:
लाडली बहना योजना को लेकर कहा कि यह उन पर एहसान नहीं किया,बल्कि उन्हें उनका हक दिया है। यह उनकी जिदंगी बदलने की याेजना है। इससे महिलाओं का घर में सम्मान बढ़ा है। हर माह 250 रुपए बढ़ाते हुए इसे 3 हजार तक लाएंगे।इसे 10 हजार करने का संकल्प है। हैंडपंप के बजाय घर में नलों से पानी मिलेगा। गरीब बच्चों में प्रतिस्पर्धा पैदा करने के लिए लैपटॉप स्कूली,साइकल दे रहे हैं।ये उच्च शिक्षा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ की पढ़ाई की फीस सरकार देगी। सीएम राइज स्कूल निजी को टक्कर देने वाले बनेंगे। इस दौरान यूपी के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा,वनमंत्री विजय शाह,सांसद डीडी उइके,,पूर्व जिपं अध्यक्ष कोमल पटेल,टिमरनी विधायक संजय शाह,जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा,पूर्व नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन,साधना जैन,नपाध्यक्ष भारती कमेडिया,सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया आदि मौजूद रहे।
6 साल बाद घोषणा दोहराई:
2017में नपा का परिसीमन हुआ। 5 नए वार्ड जुड़े। बीते नपा चुनाव में रोड शो में सीएम ने हरदा को स्मार्ट सिटी बनाने की घोषणा की। नए वार्डों के लिए 5 करोड़ देने को कहा। 5 साल में राशि नहीं मिली। नपाध्यक्ष भारती कमेडिया ने न वार्डों के लिए राशि मांगी। सीएम ने विभिन्न योजनाओं से 5 करोड़ देने की घोषणा की। मंत्री कमल पटेल ने हंडिया का नाम नाभिपटटनम करने,नगर परिषद का दर्जा देने,एक सब स्टेशन आदि की घोषणा की मांग रखी। सीएम बोले पंचायत ग्राम सभा से प्रस्ताव पास करके दे दो तो ये भी हो जाएगा। हंडिया को नगर परिषद भी बनाया जाएगा। मालूम हो कि दोनों काम के प्रस्ताव पौने 3 साल से शासन स्तर पर लंबित है।
- झलकियां
-जिलाध्यक्ष की बैठक के लिए कहीं नहीं लगी थी नाम की स्लिप।
-पूर्व नपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन,जिलाध्यक्ष अमरसिंह ने अलग से की बात
-किसान मोर्चा ने हल,महिलाओं ने अमृत कलश,कलेक्टर ने मंदिर की प्रतीक चिन्ह दिया।
-गिनीज बुक रिकॉर्डधारी अनुज तिवारी ने शंख वादन किया।
-मुख्य आयोजन में केवल सीएम व कमल पटेल ही बोले।
-सांसद व दोनों विधायकों के काम की प्रशंसा की।
-11 के बजाय 12.20 को आए सीएम,प्रेस से नहीं की बात
-4 हितग्राहियों विभिन्न योजनाओं की मंजूर राशि के चेक दिए।
Published on:
29 Sept 2023 09:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
