6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रहटगांव बस स्टैंड परिसर में सुबह से रात तक खड़े रहते है निजी वाहन

दुकानदारों व बस चालकों को होती है परेशानी शिकायत के बाद भी पुलिस प्रशासन कर रहा अनदेखी

2 min read
Google source verification
रहटगांव बस स्टैंड परिसर में सुबह से रात तक खड़े रहते है निजी वाहन

रहटगांव बस स्टैंड परिसर में सुबह से रात तक खड़े रहते है निजी वाहन

रहटगांव .नगर के बस स्टैंड चौक पर वाहनों का जमाबड़ा लगा रहता है। इससे दुकानदारों को ग्राहकी प्र्रभावित होने के साथ ही उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर पूर्व में आयोजित शांति समिति की बैठक में भी मुद्दा उठा था। व्यापारी मंडल के पदाधिकारियों को भी दुकानदारों ने इस समस्या से अवगत कराया था। इसके बाद ग्राम पंचायत द्वारा एक बोर्ड लगाकर स्थानीय बैल बाजार में पार्किंग की व्यवस्था की गई थी। लेकिन वाहन चालकों की मनमानी के चलते व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी है।
पहले बस स्टैंड परिसर में मची रहती थी कीचड़-
स्थानीय बस स्टैंड पर पहले कीचड़ मची रहती थी। परिसर को पक्का करने की मांग के बाद पंचायत और जनपद निधि से दिनों सीसी प्रांगण का निर्माण कार्य कराया गया है। इसके बाद बस स्टैंड प्रांगण पूरी तरह कीचड़ मुक्त हो गया। बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए यह कार्य कराया गया है। लेकिन यहां पर कुछ लोगों द्वारा अपने निजी वाहन सुबह से शाम तक खड़े कर दिए जाते हैं। जिससे यात्री बसों के आवागमन में चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को भी असुविधा होती है। वाहन चालक चाहे तो वाहन अजनाल पुल के उस पार भी खड़े कर सकते हैं।
बैल बाजार में की गई है वाहन पार्किंग की व्यवस्था-
इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय बैल बाजार में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद लोग अपने निजी वाहन बस स्टैंड पर खड़े कर देते हैं। जिससे परेशानी हो रही है। पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती। व्यापारी मंडल अध्यक्ष प्रदीप बंटी राठौर ने बताया कि जब ग्राम पंचायत द्वारा बैल बाजार में पार्किंग व्यवस्था की गई है तो वाहन चालकों को वहां वाहन खड़े करने चाहिए ताकि व्यापारियों को व्यापार करने में परेशानी ना हो।
-----------*********--------
हैंडपंप खराब होने से पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण
मसनगांव. गांव के मस्जिद मोहल्ले में लगा हैंडपंप विगत आठ दिनों से खराब पड़ा है। इस मोहल्ले में अधिकांश परिवार गरीब ह। जो निस्तार का पानी इसी हैंडपंप से अपने घर ले जाते हैं। गर्मी शुरू होते ही पानी नीचे उतरने से हैंडपंप में पानी आना बंद हो जाता है। जो पानी निकलता है वह भी मटमैला होने से पीने योग्य नहीं रहता। शेष दिनों में सभी परिवार के लोग यहीं से पानी भरते है। मोहल्ले में एक मात्र हैंडपंप होने से सुबह से देर रात तक इसका उपयोग होता है। इस वर्ष गर्मी शुरू होने के साथ ही हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विगत 8 दिनों से पंप खराब होने के कारण उन्हें पानी के लिए दिक्कतें आ रही है। इसकी शिकायत पंचायत को करने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने पीएचई विभाग से हैंडपंप को सुधारने की मांग की है। इससे मोहल्ले के लोगों को हो रही परेशानी से निजात मिल सके।