
safest fort of india, unique fort of india
हरदा.
जिला मुख्यालय के पास स्थिति मकड़ाई का किला सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता है। पूर्व मकड़ाई जागीरी रियासत का मकड़ाई मुख्यालय रहा है। यह हरदा जिला मुख्यालय से लगभग 37 किमी दूर स्थित है। इसी तरह भिरंगी रेल्वे स्टेशन से यह मात्र 24 किमी दूर है।
पुरानी रियासत का अधिकांश हिस्सा वनाच्छादित है और सतपुडा की निचली ढलानों पर फैला हुआ है। रियासत के कुछ समृद्ध गांव नर्मदा की खुली घाटी तक बसे हुए हैं। मकड़ाई बहुत छोटा सा गांव है जहां स्थित उंची पहाड़ी पर एक प्राचीन किला बना हुआ है। मकड़ाई का किला अभेद्य रहा क्योंकि यह सबसे सुरक्षित है। यह किला पहाड़ी पर बना हुआ है, जिसके तीनों तरफ सयानी नदी बहती है। ऐसे में दुश्मन यहां पहुंच भी नहीं सकता था।
यहां का राजघराना राजगोंड परिवार का वंशज बताया जाता है। गोंड राजवंश के छटवें उत्तराधिकारी राजा मकरंद शाह ने 1657 ईसवी में मकड़ाई को राजधानी बनाया था। इस रियासत के भारत में विलय होने तक राजवंश के अंतिम शासक टोडर शाह थे।
बड़ी संख्या में लोग दूर दूर से यहां सैर-सपाटे के लिए आते हैं। पर्यटन विभाग इस ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की कोशिश् कर रहा है। इसी तारतम्य में यहां पर तीन बार हरदा-भुआणा उत्सव करवाया जा चुका है। कुछ समय पूर्व महल को पुराने लुक में लाने की कवायद शुरू की गई। राजघराने के युवा वारिस इस महल को पुराने स्वरुप में बदलने का काम कर रहे हैं। फिलहाल कुछ हिस्से को सुधारा जा चुका है।
Published on:
16 Jan 2019 02:53 pm
बड़ी खबरें
View Allहरदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
