4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार चोरियों का हुआ खुलासा

पुलिस ने बांदा जनपद के बबेरू क्षेत्र में हुई कई चोरियों का खुलासा कर चार चोरों को चोरी किये गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
banda

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार चोरियों का हुआ खुलासा

बांदा. पुलिस ने बांदा जनपद के बबेरू क्षेत्र में हुई कई चोरियों का खुलासा कर चार चोरों को चोरी किये गए सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस चोरों को गिरफ्तार कर इनके द्वारा की गयी पांच चोरियों का खुलासा किया है। साथ ही इनके पास से कम्प्यूटर, मॉनिटर, फोटोकॉपी मशीन, 10 मोबाईल व चार मोटर बाइक बरामद की हैं। इन चोरों ने बबेरू क्षेत्र में कई चोरियों को अंजाम दिया था तथा चारों शातिर चोर हैं। पुलिस ने चारों चोरों को जेल भेज दिया है।

आपको बता दें कि बांदा जनपद के बबेरू कसबे में चोरों का आतंक था, आये दिन एक के बाद एक चोरी कर चोर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे चुके थे। इसी कड़ी में बबेरू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बबेरू में हुई कई चोरियों में शामिल चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन चोरों को गिरफ्तार किया है व इनकी निशानदेही पर बबेरू पुलिस इनके पास से कम्प्यूटर, मॉनिटर, फोटोकॉपी मशीन, 10 मोबाईल व चार मोटर बाइक बरामद की हैं। इस सफलता के बारे में बांदा के अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की बबेरू पुलिस ने पांच घटनाओं का एक साथ खुलासा करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार किया है तथा पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान बरामद किया है जिसमें कम्प्यूटर, मॉनिटर, फोटोकॉपी मशीन, 10 मोबाईल व चार मोटर बाइक शामिल हैं। ये सभी शातिर चोर हैं, इन्होने बबेरू कसबे में पांच चोरियों का अंजाम किया था, इन सभी चोरियों के मुक़दमे दर्ज हैं । मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इन चोरों को गिरफ्तार किया है । बताया की इन चोरो के आपस से एक सब्बल भी बरामद किया है, सीओ बबेरू की निगरानी में इस सफलता हो पुलिस ने हासिल किया है ।