
हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर निवासी महिला एसडीएम निशा बांगरे की, उन्होंने कुछ समय पूर्व ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, हालांकि उनका इस्तीफा अभी तक मंजूर नहीं हुआ है, बल्कि उनके राजनीति में आने की चर्चा होने लगी है, क्योंकि हालही उन्होंने कांग्रेस के एक दिग्गज नेता से भी मुलाकात की है।
दरअसल एसडीएम निशा बांगरे इसी शनिवार को मध्यप्रदेश के हरदा जिले में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा से मिली हैं, इससे पहले वे पूर्व विधायक आरके दोगने से भी उनके निवास स्थान पर जाकर मिली थी, इस प्रकार एक के बाद एक दिग्गज नेताओं से मुलाकात से साफ नजर आ रहा है कि वे राजनीति में आ सकती हैं, यह भी उम्मीद की जा रही है कि वे बैतूल जिले के आमला से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में निशा बांगरे ने कुछ नहीं कहा है।
इस मामले में निशा बांगरे ने कुछ नहीं कहा, उनका कहना है कि आमला में निर्मित उनके मकान का लोकार्पण कार्यक्रम 25 जून को था, चूंकि उसी दिन अंतरराष्ट्रीय सर्वधर्म शांति सम्मेलन का आयोजन भी था, जिसके संयोजक निशा बांगरे के पति थे, निशा बांगरे का कहना है कि उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग से सर्वधर्म शांति सम्मेलन में शामिल होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं मिली, इस कारण उन्होंने खफा होकर इस्तीफा दिया है, उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जो गलत किया गया है, उसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई है। इसी सिलसिले में वे वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा से जाकर मिली थी। फिलहाल उन्होंने राजनीति में आने संबंधी कोई बात नहीं की है।
Published on:
07 Aug 2023 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allहरदा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
